चुनाव रिजल्ट 2019 : अलवर लोकसभा सीट पर चेले ने तोड़ा गुरु का रिकॉर्ड, अब योगी बनेंगे सांसद

Alwar News in Hindi, अलवर। राजस्थान में भाजपा बम्पर जीत की ओर है। कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत का आंकड़ा लाखों पार पहुंचने को है। राजस्थान की सभी 25 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2014 के बाद लोकसभा चुनाव 2019 में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने जा रहा है।

Mahant Balak nath can break record of mahant chandnath yogi on alwar seat

( Alwar Lok Sabha Election Result 2019 ) बात अगर लोकसभा सीट अलवर चेला अपने ही गुरु का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। दोपहर तक की मतगणना के आधार पर अलवर से भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ योगी की जीत तय मानी जा रही है। महंत योगी अलवसर में 2 लाख 93 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि लोकसभा चुनाव 2014 में महंत बालकनाथ योगी के गुरु महंत चांदनाथ योगी ने अलवर से 2 लाख 83 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।

Alwar Lok Sabha Election Result 2019

महंत बालकनाथ को दोपहर दो बजकर 20 मिनट तक कुल 722401 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेन्द्र सिंह के खाते में 396422 वोट गए हैं। यहां पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान हैं। महंत योगी व भंवर जितेन्द्र सिंह के अलावा अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने के आसार हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+