Rajasthan News: ब्रह्मा की नगरी में मोहन के "वैभव की शादी",जानिए क्या है पूरा मामला

Rajasthan News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पुत्र वैभव का विवाह राजस्थान में ब्रह्मा नगरी पुष्कर के पुष्करा रिसोर्ट में आज होगी संपन्न।

एमपी सीएम डॉ.मोहन यादव के बेटे वैभव का विवाह समारोह अजमेर के पुष्कर में आयोजित हो रहा है। सीएम मोहन यादव ने आज सपरिवार भगवान ब्रह्मा की पूजा अर्चना कर मंगलकामनाएं की।

madhya-pradesh-chief-minister-mohan-yadav-reached-tirtharaj-pushkar-organizing-his-sons-wedding-ce

बिते दिन से सीएम मोहन यादव दो दिवसीय शादी समारोह का आयोजन कर रहे है। पुष्करा रिसॉर्ट ओर सहदेव बाघ में शादी समारोह का आयोजन हो रहा है।

राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई VVIP हस्तियां इस शादी समारोह में शामिल होगी।

पुष्कर के निकटवर्ती गांव बूढ़ा पुष्कर रोड पर स्थित पुष्करा रिसोर्ट में 23 फरवरी को रिंग सेरेमनी ओर 24 को एमपी सीएम मोहन यादव के सुपुत्र वैभव यादव परिणय सूत्र में बंधेगे।

एमपी सहित राजस्थान के सीएम भजन लाल सहित कई राजस्थान सरकार के मंत्री ओर भारतीय जनता पार्टी के नेता होंगे शामिल।

पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। पुलिस अधीक्षक सहित अजमेर जिले के आलाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे है।

वैभव यादव की शादी हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से है और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्टित किसान है।

शादी में दोनों पक्षों से चुनिंदा मेहमानों को ही शामिल होने का न्यौता दिया गया है जिसमें 200 मेहमान शामिल होंगे। इसमें वधू पक्ष में 60 और वर पक्ष के 140 लोग शामिल होंगे ।

बेटे की शादी से पहले ब्रह्मा जी के मंदिर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सहपत्नी विधिवत पूजा अर्चना कर मंगलकामनाएं की है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव की शादी आज पुष्कर के एक निजी रिसोर्ट में होनी है। शादी समारोह से पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पत्नी के साथ विश्व प्रसिद्ध जगत पिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके साथ ही अपने बेटे के दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना जगत पिता ब्रह्मा जी से की । ब्रह्मा जी के दर्शन के अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पवित्र पुष्कर सरोवर में भी पूजा अर्चना की ।

शुक्रवार को मेहंदी, हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ, जबकि आज 24 फरवरी को पाणिग्रहण संस्कार होगा। इस आयोजन में राजनीति के कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

अजमेर के समीपवर्ती बूढ़ा पुष्कर के पास पुष्करा रेसॉर्ट एवं होटल सहदेव बाग में कल व आज दो दिन तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र वैभव का उज्जैन निवासी शालिनी के साथ विवाह समारोह आयोजित हो रहा है ।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेहंदी, हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ जबकि आज पाणिग्रहण संस्कार होगा। इस आयोजन में राजनीति के कई दिग्गजों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र वैभव का शाम को आशीर्वाद समारोह होगा, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने को लेकर पुलिस से प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद है।

गौरतलब है कि पुष्कर एवं आस-पास के होटल-रिसोर्ट में इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा, सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के परिजन का विवाह हो चुका है। प्रदेश के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री प्रताप सिंघवी ने भी अपने परिजन का विवाह पुष्कर में ही किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+