जोधपुर में बाइक को टक्कर मारते हुए झुग्गी में घुसी तेज रफ्तार ऑडी, एक की मौत, कई घायल

नई दिल्ली, 9 नवंबर: राजस्थान के जोधपुर शहर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक लग्जरी सेडान कार ने कई बाइक सवारों को कुचल दिया। इसके बाद वो सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी से जा टकराई। इस घटना में अभी तक एक शख्स के मौत की खबर है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे। हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

accident

जानकारी के मुताबिक एम्स के सामने काफी ज्यादा ट्रैफिक था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ऑडी कार आई और पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद स्कूटी को अपनी चपेट में लिया। दो टक्कर के बाद गाड़ी सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसी। जिससे एक शख्स की मौत हो गई। वहीं घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हटना बताया जा रहा है।

वहीं मंगलवार को सीएम अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा भी था। ये घटना उनके आने से पहले घटी। हालांकि बाद में वो अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। सीएम ने पुलिस अधिकारियों को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मामले में एसीपी नूर मोहम्मद ने बताया कि सभी घायलों को तुरंत एम्स में भर्ती करवाया दिया गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिल गया है, जिसके आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही है।

चश्मदीदों ने कही ये बात
घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि सड़क पर आवाजाही सामान्य थी। तभी एक तेज रफ्तार कार आई और वाहनों को टक्कर मार दिया। उस पर जयपुर का नंबर पड़ा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कार झुग्गी में घुसकर रुक गई थी। साथ ही कई लोग जमीन पर घायल पड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+