Lumbaram Choudhary MP Jalore: वैभव गहलोत-BJP की हार की अंदरूनी कहानी, सांसद लुंबाराम चौधरी की जुबानी
Lumbaram Choudhary Member of parliament Jalore: राजस्थान की जालोर-सिरोही सीट से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद लुंबाराम चौधरी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की हार की असली वजह बताई है। राजस्थान में भाजपा की 11 सीटें कम होने के कारण बताने के साथ-साथ अपना पांच साल का विजन भी शेयर किया है।
नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 की शाम को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। देशभर से नवनिर्वाचित सांसदों को दिल्ली बुलाया गया है। राजस्थान के जालोर से लुंबाराम चौधरी भी पहुंचे हैं। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले 8 जून को लुंबाराम चौधरी ने मीडिया से बातचीत में अपनी निजी जिंदगी, राजनीतिक सफर आदि पर बात की।

लुंबाराम चौधरी: वार्ड पंच से सांसद तक का सफर (Lumbaram Choudhary: Journey from Ward Panch to MP)
- 59 साल के लुंबाराम चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को 201543 वोटों के अंतर से हराया है।
- लुंबाराम चौधरी ने वार्ड पंच से सांसद बनने तक का सफर तय किया है। चौधरी वार्ड पंच के बाद सरपंच व प्रधान भी रहे। वर्तमान में जिला परिषद सदस्य रहते पहली बार लोकसभा चुनाव जीता है।
- लुंबाराम चौधरी मानते हैं कि वार्ड पंच, सरपंच, प्रधान व जिला परिषद रहते हुए उन्हें जनता के बीच रहने के लिए लंबा समय मिला। उनकी जीत में इसकी सबसे बड़ी भूमिका रही।
वैभव गहलोत की हार की वजह-लुंबाराम चौधरी
लुंबाराम चौधरी के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर 53 सभाएं कीं। उनमें से 22 सभाएं अकेले जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र में कीं। चुनावी सभाओं के दौरान अशोक गहलोत जालोर-सिरोही की जनता से लंबे-चौड़े वादे रहे थे जबकि वे खुद बार तीन बार सीएम रहे। पहले ही जनता के काम करते तो अब यह नौबत नहीं आती।

लुंबाराम चौधरी की प्राथमिकताएं
लुंबाराम चौधरी ने बताया कि जालोर-सिरोही सांसद रहते हुए उनकी प्राथमिकता बांधों का पानी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की है। जवाई बांध के पुनर्भरण के लिए विशेष काम करेंगे। जालोर-सिरोही के लिए माही डेम का पानी लेकर आएंगे। बत्तीसा बांध के पानी को बाहर जाने से रोकेंगे ताकि वो स्थानीय लोगों के काम आ सके।

राजस्थान में भाजपा की हार की वजह
राजस्थान में साल 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी, मगर साल 2024 में भाजपा को सिर्फ 14 सीट मिली। 8 सीटें कांग्रेस, दो सीटें कांग्रेस इंडिया गठबंधन व एक सीट बीएपी ने जीती। लुंबाराम चौधरी का मानना है कि भाजपा की सीटें कम होने की वजह भाजपा को लेकर गलत प्रचार है। गलत प्रचार किया गया कि अगर भाजपा 400 पार हुई संविधान बदल दिया जाएगा। राजस्थान के पड़ोसी गुजरात में रुपाला के राजपूत वाले बयान से भी नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications