अमीर समझकर 13 साल बड़ी युवती संग लिवइन में रहा, पैसे वाली नहीं निकली तो करंट लगा कर दी हत्‍या

राजस्‍थान की राजधानी में प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ है। प्रेमिका के सांसों की डोर प्रेमी ने ही काट दी और उसने इतने शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया कि शुरुआत में तो हर कोई इस हादसा समझ बैठा। बाद में जयपुर पुलिस मामले की तह तक गई तो परत दर परत खुल गई।

जयपुर के बिन्‍दायका पुलिस थाना इलाके में पांच दिन पहले बाथरूम में संदिग्‍ध परिस्थितियों में मिले युवती के शव के मामला पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। युवती की हत्‍या उसके साथ लिव इन में रह रहे बिहार के लड़के ने की थी।

Rajasthan police News

डीसीपी वेस्‍ट अमित के अनुसार आरोपी सुनील बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। वह जयपुर में इलेक्‍ट्रेशियन का काम करता है। पिछले पांच-छह माह से वैशाल उत्‍सव में वह युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। युवती उससे 13 साल बड़ी थी। वह उसे अमीर समझकर प्‍यार करने लगा था। साथ रहने लगा। बाद में पता चला वह अमीर नहीं है।

दोनों लिवइन में रहने लगे तो उनके बीच पैसों को लेकर झगड़े शुरू हो गए। इसलिए युवक ने युवती की हत्‍या का प्‍लान बनाया। 12 अक्‍टूबर की रात को युवती करीब 12 बजे बाथरूम गई तब युवक ने हेयर ड्रायर का तार काटकर बिस्‍तर पर तकिए के पास छोड़ दिया। वह लौटकर आई और सोई तब करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई।

युवती की मौत के बाद पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए युवती के फोन पर खूब फोन किए और उसके घर वालों को फोन करके बोला कि वह उसका फोन नहीं उठा रही। जबकि युवक वहीं कमरे में ही मौजूद था। बिस्‍तर पर तड़प-तडपकर उसकी मौत हो गई तो लाश को घसीटकर बाथरूम में ले गया। वहीं पर तार कटा हुआ ड्रायर रख दिया। ताकि यह हत्‍या नहीं बल्कि हादसा लगे।

मामले की जांच कर रही जयपुर पुलिस को युवक पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शुरुआत में तो वह गुमराह करता रहा। फिर सख्‍ती बरतने पर सच उगल दिया, जो भयावह था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+