बीए की स्टूडेंट को हुआ 5वीं पास लड़के से प्यार, शादी के लिए रखी ये शर्त
Recommended Video

जोधपुर। केरल, झारखंड के बाद अब राजस्थान में लव जेहाद का मामला सामने आया है। मंगलवार को जोधपुर में घर से भागी एक लड़की और लड़के को पुलिस ने पकड़ा है। लेकिन इस मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब लड़की ने कहा कि वह लड़के से तभी शादी करेगी जब वह अपना धर्म परिवर्तित करेगा। पुलिस ने लड़का -लड़की को कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए। लड़की ने कोर्ट में बयान दिया कि वह अपनी मर्जी से घर से गई थी।

दोनों ने ही अपने घर जाने से किया इनकार
घर से भागी लड़की की नाम पूजा है। कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है जबकि लड़के का नाम मोहसिन है। वह ऑटो चलता है और पांचवीं पास है। रविवार को खेतानाडी निवासी दीपककुमार जोशी ने महामंदिर थाने में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लड़की की तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों को बीकानेर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने लड़की को उसी की कॉलोनी में रहने वाले 24 साल के मोहसिन खान के साथ पकड़ लिया। दोनों को सोमवार देर रात थाने लाया गया लेकिन दोनों ने ही अपने घर जाने से इनकार कर दिया।

मोहसिन हिंदू धर्म ग्रहण करके आएगा, तब तक वह उसका इंतजार करेगी
लड़की पूजा जोशी बीए फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। वहीं लड़का मोहसिन खान 5वीं पास है। वह ऑटो चलाकर गुजारा करता है। बताया जाता है कि इसी दौरान लड़की ने कहा कि मोहसिन हिंदू धर्म ग्रहण करके आएगा, तब तक वह उसका इंतजार करेगी। इसके बाद लड़की ने अपने बुआ के बेटे के साथ जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने उसे भाई के घर भेज दिया।

विश्व हिंदू परिषद ने मचाया बवाल
पुलिस को लगा यह मामला यहीं थम गया है लेकिन मंगलवार सुबह ही महामंदिर थाने में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच व शिवसेना के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। लव जिहाद का मामला बताते हुए इन संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने जमकर हंगामा काटा। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications