प्यार की सजा! प्रेम विवाह के बाद आधी रात को परिजन दोनों को उठा ले गए, फिर यूं बरपाया कहर

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के जसवंतगढ़ में एक जोड़े को प्यार की सजा मिली है। प्रेम विवाह के बाद युवती के परिजन आधी रात को दोनों को उठाकर ले और फिर दोनों को बंधक बनाकर उन पर जमकर कहर बरपाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस बंधक बनाए प्रेमी-प्रेमिका को करीब चार घंटे बाद जसवंतगढ़ पुलिस ने मुक्त करवाया।

Love couple Beaten in Jaswantgarh Nagaur Rajasthan

जसवंतगढ़ थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया कि पप्पू देवी पत्नी चांदमल प्रजापत निवासी गली नंबर एक ने रिपोर्ट दी कि शुक्रवार रात करीब ढाई बजे आरोपी सुन्दरलाल, सुरजाराम, बजरंग, मुकेश व कानाराम गाडिय़ों में लाठी व सरिए लेकर पहुंचे। आरोपी दरवाजा तोड़कर सो रहे उसके बेटे गौरीशंकर (31) व पुत्रवधु को जबरदस्ती उठाकर ले गए। हल्ला करने पर उसकी पुत्री ममता से मारपीट की।थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि प्रेमी युगल बालिग है व आपस में रिश्तेदार हैं, करीब एक माह पूर्व दोनों ने आर्य समाज जोधपुर में शादी कर ली।

21 नवंबर को शाम को ही दोनों जसवंतगढ़ आकर रहने लगे थे। युवती के भागने के दिन से ही परिजन युवक के जसवंतगढ़ स्थित मकान पर नजर रखे हुए थे। आने की जानकारी लगने पर अपहरण करने की योजना बनाई। युवक का मकान गांव से कुछ दूर पर है, पिता दुबई में काम करते हैं। पीछे मां व बहन ही साथ में रहती हैं। ऐसे में आरोपी रात के समय गाड़ियां लेकर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+