Ajmer Lok Sabha Election date: अजमेर में कौनसे चरण में किस दिन डाले जाएंगे वोट, नामांकन के लिए कौनसी तारीख
Ajmer Lok Sabha Election date: राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान आज निर्वाचन आयोग ने कर दिया।
राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में जयपुर सहित 12 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा तो वहीं दूसरे चरण में टोंक-सवाईमाधोपुर,अजमेर सहित 13 सीटों पर मदतान होगा।

आज हम देश के आराध्य देव जगतपिता ब्रह्मा की नगरी अजमेर लोकसभा सीट को जानते है कि इस लोकसभा सीट पर कम नामांकन दाखिल होगा और कब मतदान होगा।
दूसरे चरण में इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1.टोंक-सवाईमाधोपुर
2.अजमेर
3.पाली
4. जोधपुर
5. बाड़मेर
6. जालौर
7. उदयपुर
8. बांसवाड़ा
9.चित्तौड़गढ़
10.राजसमंद
11.भीलवाड़ा
12.कोटा
13.झालावाड़-बारां
अजमेर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 लाख 86 हजार 966 मतदाता इस बार लोकसभा प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। संसदीय क्षेत्र के 1956 केन्द्रों पर मतदान होगा, मतगणना 4 जून को होगी।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। लोकसभा क्षेत्र के 19 लाख 86 हजार 966 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 1956 केन्द्रों पर होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार सहिंता लागू हो गई है। अब बिना अनुमति के रैलियां आयोजित नहीं की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद मीडिया को चुनाव से जुड़ी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा कर की गई है। कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।
अजमेर संसदीय लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र दूदू, किशनगढ़, पुष्कर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, नसीराबाद, मसूदा एवं केकड़ी सम्मिलित है।
अजमेर संसदीय लोकसभा क्षेत्र के दूदू में 2 लाख 54 हजार 641 मतदाता है। इसी तरह किशनगढ़ में 2 लाख 83 हजार 977 मतदाता, पुष्कर में 2 लाख 53 हजार 153 मतदाता, अजमेर उत्तर में 2 लाख 11 हजार 242 मतदाता, अजमेर दक्षिण में 2 लाख 11 हजार 839 मतदाता, नसीराबाद में 2 लाख 34 हजार 440 मतदाता, मसूदा में 2 लाख 73 हजार 974 मतदाता एवं केकड़ी में 2 लाख 63 हजार 700 मतदाता है।
लोकसभा क्षेत्र में 10 लाख 10 हजार 862 पुरूष मतदाता, 9 लाख 76 हजार 79 महिला मतदाता एवं 25 थर्ड जेण्डर मतदाता है। इस प्रकार 19 लाख 86 हजार 966 कुल मतदाता है।
अजमेर संसदीय लोकसभा क्षेत्र में दूदू में 270, किशनगढ़ में 277, पुष्कर में 244, अजमेर उत्तर में 198, अजमेर दक्षिण में 185, नसीराबाद में 233, मसूदा में 280 एवं केकड़ी में 269 पोलिंग स्टेशन है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भारती दीक्षित ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। नाम-निर्देशन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल रहेगी। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल है। मतदान की तिथि 26 अप्रैल तथा मतगणना की तिथि 4 जून रहेगी।
आदर्श आचार संहिता के दौरान शासकीय कार्यालयों/भवनों पर किसी भी रूप में प्रचार सामग्री प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा 24, 48 व 72 घंटे में विज्ञापन हटाए जाएंगे। ऐसा पाये जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
निजी भवन पर चुनाव प्रचार-प्रसार सामग्री लगाने से पूर्व भवन के स्वामी की लिखित अनुमति लेनी होगी। अन्यथा अनियमित विरूपण करने पर चुनाव प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने बाबत नोटिस दिया जाएगा एवं नहीं हटाने की स्थिति में स्थानीय निकाय द्वारा हटाने की कार्यवाही कर खर्चा अभ्यर्थी से वसूली कर चुनाव व्यय में सम्मिलित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी अपने चुनावी खर्चे में 95 लाख रूपये तक खर्च कर सकेंगे। वाहन पर लाउड स्पीकर का उपयोग के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त करनी होगी। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउड स्पीकर का उपयोग वर्जित है।
लोकसभा क्षेत्र के इलाके में अवैध शराब,कैश और बदमाशों की धरपकड़ के लिए उड़न दस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल के तैनात रहेंगे। चुनाव में 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर लाइव वेब कास्टिंग की जाएगी।
चुनाव प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की जांच के दौरान किसी भी दल के अभ्यर्थी/अभिकर्ता/कार्यकर्ता के पास 50 हजार रूपये से अधिक नकद राशि या मतदाताओं को लुभाने वाले उपहार जिनका मूल्य 10 हजार रूपये से अधिक मिलते हो तो जब्त किए जाएंगे।
नियंत्रण कक्ष स्थापित
आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही शिकायतों प्रस्तुत करने एवं चुनाव संबंधी जानकारी प्रदान किए जाने के लिए जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसके नम्बर 0145-2620219 है, जहाँ मतदाता चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकता है। नियंत्रण कक्ष के प्रभावी अधिकारी अपूर्वा परवाल, प्रोटोकॉल अधिकारी, अजमेर (9983318037) होंगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications