Lok Sabha Chunav 2024: राजस्‍थान में BJP के इन 7 MLA ने दिल से नहीं दिया साथ, 4 जून के बाद भुगतेंगे अंजाम

Rajasthan BJP in Lok Sabha Election 2024: राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में वोट डाले जा चुके हैं। 4 जून को मतों की गिनती की जाएगी। तब पता चलेगा कि भाजपा लगातार तीसरी बार सभी 25 जीतेगी या फिर कांग्रेस भी इस खाता खोल लेगी?

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने का मिशन फेल होता दिख रहा है। राजस्‍थान की राजनीति पर पकड़ रखने वाले और फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान तो ऐसा ही है। कहा तो यहां तक जा रहा कि भाजपा ने उन मंत्री और विधायकों की सूची भी बना ली है, जिन्‍होंने पार्टी प्रत्‍याशियों का दिल से साथ नहीं दिया।

Lok Sabha Elections 2024 Rajasthan

चार जून को मतगणना के बाद इन भाजपा नेताओं पर गाज गिर सकती है। पार्टी इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। कई मंत्रियों की तो कुर्सी तक जाने की बात कही जा रही है। भाजपा ने लोकसभा वार आकलन किया है। पता लगाया है कि पार्टी के कितने मंत्री, विधायक व पूर्व विधायक ऐसे हैं, जिन्‍होंने पार्टी उम्‍मीदवारों का साथ नहीं दिया।

राजस्‍थान पत्रिका में भाजपा के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी उम्‍मीदवार जोधपुर, पाली और जयपुर संभाग से हैं। इन मंत्रियों के अलावा करीब सात विधायक ऐसे हैं, जिन्‍होंने पार्टी उम्‍मीदवारों की जीत के लिए मन से काम नहीं किया।

लोकसभा चुनाव 2024 में बिना मन के काम करने वाले सात विधायकों में सबसे ज्‍यादा विधायक बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से हैं। मतलब है कि यहां पर भाजपा उम्‍मीदवार व मौजूदा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को अपनों का ही साथ नहीं मिला। यहां पर भाजपा के तीन विधायकों पर मन से काम नहीं करने के आरोप लगे हैं।

इनके अलावा चूरू, अलवर, चित्‍तौड़गढ़, झुंझुनूं, जयपुर ग्रामीण, दौसा और सीकर संसदीय क्षेत्र से भी विधायकों पर आरोप लगे हैं कि उन्‍होंने चुनाव में पार्टी प्रत्‍याशी का साथ दिल से नहीं दिया। जयपुर संभाग वाले मंत्री पर तो यहां तक आरोप लगे हैं कि उन्‍होंने पार्टी उम्‍मीदवार पक्ष में पार्षदों को प्रचार करने और मीटिंग करने से ही रोक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+