लोकसभा चुनाव 2024: सचिन पायलट का दावा, राजस्थान में कांग्रेस जीत रही BJP से ज्यादा सीटें
Sachin Pilot News Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की सभी 25 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। चार जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बीच भाजपा-कांग्रेस नेता अपनी पार्टी की जीत के दावे कर रहे हैं।
भाजपा जहां राजस्थान में लगातार तीसरी बार सभी 25 सीटें जीतने की कह रही तो कांग्रेस भी अपना पिछला प्रदर्शन सुधारने की बात कह रही है।

इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी से ज्यादा सीटें कांग्रेस की आने वाली है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में भाजपा के अबकी बार 400 बार वाली बात पर सचिन पायलट ने कहा कि बहुत ऊपर जाने वाले एक ना एक दिन नीचे जरूर आते हैं।
सचिन पायलट ने यह भी कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पहले हारती थी तो 20-21 सीटें या 50-55 सीटें लाती थी, लेकिन इस बार 70 सीटें मिली हैं। इससे जाहिर है कि कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, जोधपुर, बाड़मेर, टोंक-सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, करौली-धौलपुर और कोटा जैसी 14 सीटों पर 28 चुनाव सभाएं की थीं।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में सचिन पायलट को राजस्थान के अलावा दिल्ली व छत्तीसगढ़ की भी जिम्मेदारी मिली है। इनके साथ ही चौधरी बीरेंद्र सिंह और डॉ. सीपी जोशी को भी दिल्ली में एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सचिन पायलट छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications