आम चुनाव 2024: नतीजों से पहले PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने गिनाए उन सीटों के नाम, जिन पर जीतेगी कांग्रेस

Govind Dotasara on lok sabha election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार भी सभी 25 सीटें भाजपा जीतेगी या कांग्रेस 10 साल बाद अपना खाता खोल पाएगी? इसका पता तो 4 जून को होनी वाली मतगणना से चलेगा। इससे पहले राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा दावा किया है। डोटासरा ने तो उन सीटों के नाम तक गिना दिए हैं, जिन पर उनके मुताबिक कांग्रेस जीत दर्ज कर रही।

हाल ही मीडिया हाउस 'राजस्‍थानी चौक' को दिए एक इंटरव्‍यू में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्‍थान की 25 में से 13 सीटों पर इस बार कांग्रेस उम्‍मीदवार जीत दर्ज करेंगे। भाजपा का मिशन 25 फेल हो गया है। जिन सीटों पर कांग्रेस की जीत दर्ज करती दिख रही उनमें श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, दौसा, जयपुर ग्रामीण, टोंक सवाई माधोपुर, बाड़मेर-जैसलमेर व करौली-धौलपुर सीट शामिल है।

Congress win seats Rajasthan

बता दें कि राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर 19 व 26 अप्रैल के दो चरणों में मतदान हो चुका है। सभी 25 सीटें साल 2014 से भाजपा के पास हैं। आइए जानते हैं कुछ सीटों की ग्राउंड स्थिति व फलोदी सट्टा बाजार के भाव, जिनके बारे में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद व परिणाम से पहले गोविंद सिंह डोटासरा अपने अंदाज में कह रहे कि इस बार मोरिया बुला देंगे।

वीडियो यहां देखें

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रियंका बैलाण मेघवाल व कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा के बीच सीधी टक्‍कर है। डोटासरा भले ही इंदौरा की जीत मान रहे हैं, मगर फलोदी सट्टा बाजार में 80-90 पैसे के भाव में प्रियंका बैलाण जीत रही जबकि यहां कुलदीप इंदौरा के भाव 1 रुपए 25 पैसे हैं।

जाट लैंड में सीकर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के दो बार के सांसद स्‍वामी सुमेधानंद सरस्‍वती का मुकाबला कांग्रेस गठबंधन के उम्‍मीदवार माकपा के अमराराम से है। किसान नेता अमराराम ने ग्रामीण इलाकों से खूब वोट लिए। इसी वजह से डोटासरा ही नहीं बल्कि फलोदी सट्टा बाजार में भी अमराराम की जीत का अनुमान है। फलोदी में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के भाव 1 रुपए 50 पैसे व अमराराम के भाव 40-50 पैसे चल रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मौजूदा सांसद राहुल कस्‍वां का टिकट काटकर पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा तो कस्‍वां ने बगावत कर डाली। भाजपा छोड़ कांग्रेस हाथ मिलाकर टिकट भी ले आए। अब डोटासरा व फलोदी सट्टा बाजार को लग रहा कि कस्‍वां सीट निकाल लेंगे। भाव कस्‍वां के 60-70 पैसे व झाझड़िया के 1 रुपए 25 पैसे हैं।

राजस्‍थान में कांग्रेस की सबसे सुरक्षित जीत झुंझुनूं लोकसभा चुनाव 2024 में मानी जा रही है। यहां झुंझुनूं से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह ओला के सामने भाजपा के शुभकरण चौधरी हारते दिख रहे। फलोदी के सटोरिए का अनुमान भी ऐसा ही है। भाव के चौधरी के 1 रुपए 30 पैसे व ओला के 50-60 पैसे हैं।

राजस्‍थान में सबसे हॉट सीट बाडमेर है। त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने मौजूदा सांसद व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्‍मेदाराम बेनीवाल को उतारा है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की बतौर निर्दलीय मौजूदगी ने मुकाबला रोचक बना दिया।

नामांकन रैली में आई भीड़ के हिसाब से तो रविंद्र सिंह भाटी जीत सकते हैं जबकि डोटासरा व फलोदी के सटोरियों का अनुमान है कि उम्‍मेदाराम बेनीवाल जीत रहे। फलोदी में कैलाश चौधरी के 3 रुपए, बेनीवाल के 80-90 पैसे व रविंद्र सिंह भाटी 1 रुपए 25 पैसे भाव हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+