लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में थम गया पहले चरण प्रचार, जानिए 12 सीटों पर 24 प्रमुख प्रत्याशी
First phase voting on 19th in Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का प्रचार थम गया है। 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।
राजस्थान मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले ही बुधवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार भाव: राजस्थान में बदली लहर ने Phalodi Satta Bazar में कर दिया उलट-फेर?

अब मतदान हो जाने तक प्रदेश से लगते पंजाब, यूपी, गुजरात व हरियाणा का इंटर स्टेट बॉर्डर सील रहेगा। एग्जिट पोल पर लोकसभा चुनाव के 7 वें चरण के मतदान दिवस यानी 1 जून को शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पहले चरण में 12 सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनू, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर पर चुनाव हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार पर रोक दिए जाने के बाद अब वोटों के लिए सार्वजनिक सभा व जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। ना ही पहले चरण के चुनाव से संबंधित वीडियो टेलीविजन या अन्य किसी साधन से जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन किया जा सकेगा।
12 सीट पर भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार
श्रीगंगानर में प्रियंका बैलाण मेघवाल vs कुलदीप इंदौरा
बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल vs गोविंद राम मेघवाल
चूरू में देवेंद्र झाझड़िया vs राहुल कस्वां
नागौर में ज्योति मिर्धा vs हनुमान बेनीवाल
झुंझुनूं में शुभकरण चौधरी vs बृजेंद्र सिंह ओला
सीकर में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती vs अमराराम (इंडिया गटबंधन)
जयपुर में मंजू शर्मा vs प्रताप सिंह खाचरियावास
जयपुर ग्रामीण में राव राजेंद्र सिंह vs अनिल चोपड़ा
अलवर में भूपेंद्र यादव vs ललित यादव
भरतपुर में रामस्वरूप कोली vs संजना जाटव
दौसा में कन्हैया लाल मीना vs मुरारी लाल मीना
करौली-धौलपुर इंदु देवी जाटव vs भजनलाल जाटव












Click it and Unblock the Notifications