Lok Sabha Chunav 2024: आपसी फूट की वजह से राजस्थान में BJP गंवा देगी इतनी सीटें, नतीजों के बाद नेताओं पर गाज!
Rajasthan BJP: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 सीटों पर भाजपा एक बार फिर क्लीन स्वीप का दावा कर रही जबकि कांग्रेस कह रही कि इस बार न केवल खाता खोलेंगे बल्कि आधी से ज्यादा सीटों पर कब्जा भी जमाएंगे।
आम चुनाव 2024 को लेकर भले ही राजस्थान भाजपा सभी 25 सीटें जीतने का दावा कर रही हो, मगर जमीनी की हकीकत कुछ और ही है। कांग्रेस का दावा भी भाजपा की टेंशन बढ़ाने वाला है। इन सबकी सच्चाई 4 जून को चुनाव नतीजों से सामने आएगी।

इधर, भाजपा के बारे में राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि अबकी बार राजस्थान में सभी 25 सीटों पर कमल खिलना मुश्किल है। इसकी वजह भाजपा के कई दिग्गज नेताओं के बीच आपसी फूट भी माना जा रहा है।
राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि भाजपा के कई दिग्गज नेताओं, मंत्री व विधायकों ने अपने क्षेत्र में प्रत्याशियों का दिल से साथ नहीं दिया, जिसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ सकता है। चुनाव परिणाम के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ भाजपा कार्रवाई कर सकती है।
कहा जा रहा है कि राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 में बाड़मेर, चूरू, दौसा समेत ऐसी आठ-दस सीटें हैं, जहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की आपसी फूट की वजह से कहीं निर्दलीय व कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा उम्मीदवारों पर भारी पड़ रहे हैं।
उधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मतदान के बाद दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस राजस्थान में 13 सीटें जीत रही है। BJP का मिशन 25 फेल होता दिख रहा है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। साल 2014 और 2019 में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती हैं। कांग्रेस एक भी नहीं जीत पाई। इस बार साल 2024 के लोकसभा चुनाव में 19 व 26 अप्रैल को दो चरण में मतदान हुआ है। मतों की गिनती 4 जून को होगी।












Click it and Unblock the Notifications