Lok Sabha Election 2024: राजस्‍थान की 25 सीटों पर 10 साल बाद खाता खोलने के लिए ये है कांग्रेस का धांसू प्‍लान

Rajasthan Lok Sabha Election News: राजस्‍थान में तीन माह बाद लोकसभा चुनाव 2024 होने हैं। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्‍य दलों ने सियासी बिछात बिछानी शुरू कर दी है।

राजस्‍थान में भाजपा लगातार तीसरी बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी कर रही है। वहीं, कांग्रेस दस साल बाद अपना खाता खोलने का प्‍लान बना रही है।

Rajasthan Lok Sabha Election News

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कांग्रेस के ये 4 दिग्‍गज नेता ज्‍वाइन कर सकते हैं Bjp, चारों के जाने से क्‍या असर पड़ेगा?

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्‍थान की सभी 25 सीटों के लिए 1 से 3 नामों का पैनल बना लिया है। अब दिल्‍ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्‍मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।

राजस्‍थान में कांग्रेस ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 25 समन्‍वयक बनाए थे। इन्‍हें 25 सीटों पर टिकट के लिए करीब 200 दावेदारों ने आवेदन किए हैं। कई सीटों पर तो दावेदारों की संख्‍या 10 तक पहुंच गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजस्‍थान से मिले 200 दावेदारों की सूची में से कांग्रेस की केंद्रीय स्‍क्रीनिंग कमेटी ने 60 नामों का पैनल तैयार किया है, जिसमें चार सीटों पर सिंगल नाम हैं जबकि शेष सीटों पर दो या दो से अधिक नाम हैं।

राजस्‍थान में इन चार सीटों पर सिंगल नाम

1. चित्‍तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना
2. बांसवाड़ा-डूंगरपुर से महेंद्रजीत सिंह मालवीय
3. राजसमंद से सुदर्शन सिंह रावत
4. टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा

राजस्‍थान में इन सीटों पर दो से अधिक नाम

5. जयपुर से रफीक खान, ब्रजकिशोर शर्मा, महेश जोशी, स्‍वर्णिम चतुर्वेदी
6. सीताराम लांबा, महादेव सिंह खंडेला, कैप्‍टन अरविंद
7. पाली से दिव्‍या मदेरणा, संगीता बेनीवाल, सुनील चौधरी
8.नागौर से चेतन डूडी, हरेंद्र मिर्धा, मनीष मिर्धा
9. करौली-धौलपुर से भजनलाल जाटव, सतवीर अलौरिया, लक्‍खीराम बैरवा
10. जालौर से रतन देवासी, ओम सिंह, वैभव गहलोत
11. जयपुर ग्रामीण से राजेंद्र यादव, अनिल चौपड़ा, जसवंत गुर्जर
12. गंगानगर से भरत मेघवाल, कुलदीप इंदौर, शिमला नायक
13. दौसा से मुरारीलाल मीणा, कल्‍याण मीणा, ओमप्रकाश हुड़ला
14. अजमेर से विकास चौधरी, रामनिवास गावडिया
15. भरतपुर से भजनलाल जाटव, संजना जाटव
16. चूरू से रामसिंह कस्‍वां, कृष्णा पूनिया
17. झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया, रामनारायण मीणा
18. ब्रजेंद्र ओला, दिनेश सूंडा
19. महेंद्र विश्‍नोई, मानवेंद्र सिंह जसोल
20. अशोक चांदना, शांति धारीवाल
21. दयाराम परमार, रामलाल मीणा
22. संदीप यादव, ललित यादव, डॉ. करणसिंह यादव
23. हेमाराम चौधरी, प्रभा चौधरी, कर्नल सोनाराम
24. धीरज गुर्जर, रामलाल जाट, सीपी जोशी
25. गोविंद राम मेघवाल, मोडाराम, शिमला नायक

अफसरों को भी मैदान में उतारेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में 2008 के बाद से कोई भी सीट नहीं जीत पाने वाली कांग्रेस इस बार अफसरों के भरोसे भी है। खबर है कि टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर व दौसा से कांग्रेस कुछ आईएएस, आईआरएस अफसरों के नामों पर मंथन कर रही है। इनमें से अभी कई तो सर्विस में हैं। टिकट मिलता देख वे वीआरएस ले सकते हैं।

राजस्‍थान के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति

राजस्‍थान के लोकसभा चुनाव में पिछले दस साल में कांग्रेस की स्थिति काफी दयनीय हो चली है। कांग्रेस ने आखिरी बार 2009 के चुनाव में सीटें जीती थीं। तब 25 में से 20 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा व एक सीट पर निर्दलीय जीते। इसके बाद साल 2014 व 2019 के चुनाव सभी 25 सीटें भाजपा व एनडीए को मिली। मोदी लहर में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+