Lok Sabha Chunav 2024: राजस्‍थान में BJP की नहीं बनेगी हैट्रिक, जानिए कितनों सीटों का होगा नुकसान?

Rajasthan BJP Lok Sabha Chunav 2024: आम चुनाव 2024 राजस्‍थान की 25 सीटों पर मतदान हो चुका है। चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे। राजस्‍थान भाजपा लगातार तीसरी बार सभी 25 सीटें जीतने को मैदान में उतरी, मगर ग्राउंड रिपोर्ट और भाजपा-कांग्रेस नेताओं के दावे और फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान कुछ और ही कह रहे।

4 जून को भाजपा-कांग्रेस नेताओं के दावे हकीकत बने तो भाजपा को 25 में से कई सीटों पर नुकसान होना तय है। साथ ही कांग्रेस भी राजस्‍थान में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़कर खाता खोल लेगी। इस बार बीजेपी को राजस्‍थान से 2 से 15 सीटों तक का नुकसान बताया जा रहा।

BJP hat-trick in Rajasthan

भाजपा की 10 सीटें भी नहीं आएगी-डोटासरा

राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हाल ही इंटरव्‍यू में दावा कर चुके हैं कि कांग्रेस इस बार 13 सीटें जीतेगी। भाजपा का मिशन 25 फेल हो गया। साल 2024 में भाजपा राजस्‍थान में 10 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

सीपी जोशी व अमित शाह का दावा

राजस्‍थान में भाजपा की सीटें कम होने को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी भी अपना-अपना दावा बता चके हैं। अमित शाह ने कहा था कि इस बार राजस्‍थानद में भाजपा की एक-दो सीटें कम हो सकती हैं। जबकि सीपी जोशी ने कहा था कि का दावा था कि दो से तीन सीटों का नुकसान होगा।

अशोक गहलोत का दावा

लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत दावा कर चुके हैं कि इस बार कांग्रेस को बंपर सीट मिलेगी। भाजपा को भारी नुकसान होगा। देश में बदलाव की बयार है। ऐसे में केंद्र में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरआत में तो फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 20 से 21 सीटें दे रहा था। चार-पांच सीटों का नुकसान मान रहा था, मगर मतदान समाप्‍ति के बाद भाजपा को 8-10 सीटों के नुकसान अनुमान लगा रहा है। जो सीटें भाजपा खो सकती है। उनमें चूरू, झुंझुनूं, सीकर, दौसा, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर व टोंक-सवाई माधोपुर सीट का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+