लोकसभा रिजल्ट 2019 : ये हैं राजस्थान की 5 हॉट सीट, पांचों पर आया चौंकाने वाला परिणाम

Rajasthan Election Result 2019, जयपुर। देश में 'एक बार फिर मोदी सरकार' बनने जा रही है। गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के अब तक के नतीजे तो यहीं संकेत दे रहे हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करने जा रही है। इधर, राजस्थान में एक बार फिर भाजपा इतिहास रचने को है। पिछली बार की तरह इस बार भी राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर भाजपा सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है।

Lok sabha Election 2019 Result of Rajasthans five Hot Seat

सुबह से लेकर दोपहर तक भाजपा और भाजपा समर्थित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के कई प्रत्याशियों की बढ़त तो एक लाख वोटों को भी पार कर गई है। वैसे तो राजस्थान में सभी 25 सीटों के चुनाव परिणाम पर सबकी नजरे हैं, मगर प्रदेश में पांच सीटें सबसे हॉट हैं। इन पर न केवल राजस्थान बल्कि देशभर से भी लोग पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।

जानिए हर हॉट सीट का दोपहर तक का अपडेट

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट परिणाम 2019 : शूटर VS डिस्कस थ्रोअर

जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट परिणाम 2019 : शूटर VS डिस्कस थ्रोअर

जयपुर ग्रामीण सीट से दो खिलाड़ी मैदान में हैं। भाजपा से खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और कांग्रेस से सादुलपुर विधायक कृष्णा पूनिया। यहां पर राज्यवर्धन राठौड़ ने (भाजपा) 455576 तथा कृष्णा पूनिया (कांग्रेस) ने 239332 मत हासिल किए हैं। भाजपा को दो लाख 16 हजार 244 वोटों की बढ़त है।

जोधपुर लोकसभा सीट परिणाम 2019: सीएम गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर

जोधपुर लोकसभा सीट परिणाम 2019: सीएम गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर

जोधपुर लोकसभा सीट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां से कांग्रेस ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के सामने मैदान में उतारा है। शेखावत 472743 लेक​र वैभव के 343049 वोटों के सामने 129694 की बढ़त बनाए हुए हैं।

नागौर लोकसभा सीट परिणाम 2019 : हनुमान बेनीवाल से दिल्ली दूर नहीं

नागौर लोकसभा सीट परिणाम 2019 : हनुमान बेनीवाल से दिल्ली दूर नहीं

राजस्थान में सबसे रोचक चुनाव नागौर लोकसभा सीट पर हो रहा है। यहां पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारकर खींवसर विधायक व राष्ट्रीय लोकतांत्रितक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल से गठबंधन कर उन्हें मैदान में उतारा है। अब तक का नतीजा देख लग रहा कि बेनीवाल से ​अब दिल्ली दूर नहीं। रालोपा के बेनीवाल ने 340261 व कांग्रेस की ज्योति मिर्धा ने 220024 हासिल किए हैं। रोलापा की 120237 की बढ़त है।

बाड़मेर लोकसभा सीट परिणाम 2019 : कैलाश चौधरी को लाखों की बढ़त

बाड़मेर लोकसभा सीट परिणाम 2019 : कैलाश चौधरी को लाखों की बढ़त

प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में बाड़मेर-जैसलमेर सीट भी शामिल है। एग्जिट पोल 2019 में कांग्रेस को 2 से 5 सीट मिलने का अनुमान लगाया जाने पर बाड़मेर से भी कांग्रेस को उम्मीद को जगी थी। कांग्रेस ने यहां दिग्गज नेता मानवेंद्र सिंह पर दांव लगाया था। 23 मई को दोपहर तक की मतगणना में सिंह हारते नजर आ रहे हैं। यहां भाजपा के कैलाश चौधरी को 494719 व मानवेंद्र सिंह 284989 मत मिले हैं। बढ़त 209730 की है।

राजसमंद लोकसभा सीट परिणाम 2019 : दीया कुमारी को प्रचंड बहुमत

राजसमंद लोकसभा सीट परिणाम 2019 : दीया कुमारी को प्रचंड बहुमत

भाजपा की दीया कुमारी राजसमंद सीट से सांसद बनती नजर आ रही हैं। दीया ने कांग्रेस के देवकीनंदन के सामने भारी बढ़त बना रखी है। सुबह से दोपहर तक दीया की बढ़त 301872 से ज्यादा की हो गई है, जबकि कांग्रेस के देवकीनंदन को महज 173374 वोट मिले हैं। बता दें कि राजसमंद लोकसभा सीट साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2014 में मोदी लहर में यहां से भाजपा के हरिओम सिंह राठौड़ ने जीत हासिल की। साल 2009 में पहला आम चुनाव हुआ था, जिसे कांग्रेस नेता गोपाल सिंह शेखावत ने जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+