Rajasthan: नागौर में आकाशीय बिजली का कहर, जानिए इस कहर ने क्या-क्या छीना ?
Rajasthan News: राजस्थान में लगातार आसमान से कहर बनकर मानसून बरस रहा है। कभी मूसलाधार बारिश तो कभी आकाशीय बिजली के रूप में यह कहर लोगों को बेघर के साथ ही अनाथ कर रहा है।
आज भी घर के बाहर निर्माण कार्य के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई और 2 जने गम्भीर घायल हो गए।
नागौर जिले के मेड़ता सिटी में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घोषी कॉलोनी में मकान निर्माण के दौरान हुआ, जिसमें 45 वर्षीय ओमप्रकाश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
गंभीर रूप से घायल सीतादेवी और रामरतन का अस्पताल में इलाज जारी है। स्थानीय विधायक लक्ष्मण राम कलेरु ने घायलों का हालचाल लिया और मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

नागौर जिले के मेड़ता सिटी के पुलिस थाने के आगे घोषी कॉलोनी में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था ।इसी दौरान मंगलवार दोहपर करीब 04 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला सहित 2 अन्य झुलस गए। ईलाज के दौरान ओमप्रकाश पुत्र गिरधारीराम(45) मोरेरा की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सीतादेवी पत्नी रामसिंह (38) निवासी केलवाड़ा और रामरतन पुत्र अणदाराम (40)निवासी सोगावास गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं सूचना मिलते ही ईएमटी चालक हरेंद्र तेतरवाल ने गंभीर हालत में मेड़ता सिटी की राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई। सीता देवी और रामरतन का ईलाज चल रहा है।
जैसे ही स्थानीय विधायक लक्ष्मण राम कलेरू को सूचना मिली तो वह भी मेड़ता की राजकीय चिकित्सालय में घायलों का कुशल क्षेम पूछने पहुंच गए।
वहीं डॉक्टरों ने मृतक ओमप्रकाश के शव को मोर्चरी में रखवाया है। घायलों का ईलाज जारी है। वहीं विधायक लक्ष्मण राम केलरु ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।साथ ही यथासंभव सरकारी सुविधा दिलाने का प्रयास कर मदद दिलवाई जायेगी ।












Click it and Unblock the Notifications