Rajasthan Assembaly: राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ईआरसीपी को लेकर किया तीखा तंज,जानिए
Rajasthan ERCP News: राजस्थान में ईआरसीपी को लेकर आज फिर विधानसभा में जमकर बवाल हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में सीएम भजनलाल से लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
टीकाराम जूली ने एक बार फिर से दिल्ली से पर्ची आने और भाजपा की सरकार में बदलाव होने की भविष्यवाणी तक कर दी। टीकाराम जूली ने मौजूदा मंत्रिमंडल को लेकर कहा कि अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान रखिए क्योंकि दिल्ली से एक ओर पर्ची आने वाली है क्या पता कब बदलाव हो जाए।
इसके साथ उन्होने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जो डबल इंजन की सरकार का जुमला राजस्थान में चल रहा है इसके एक इंजन के ड्राइवर प्रधानमंत्री है दूसरे इंजन के ड्राइवर हमारे मुख्यमंत्री है।

एक इंजन तो विदेशों में चल रहा है दूसरा हमारा इंजन जो हमें उम्मीद थी कि शहीद जवानों के घर जाकर शोक जताएंगे लेकिन यह इंजन तो सिर्फ दिल्ली के ही चक्कर लगा रहा है।
टीकाराम जूली ने ERCP के नामकरण को लेकर प्रस्ताव सदन में उठाया और कहा कि इसका नाम पीएम के नाम पर रखने को कहा गया लेकिन जिस इलाके की योजना बनी है वहां ज्यादातर दलित गरीब और पिछड़े वर्ग रहते हैं क्यों नहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के नाम इस योजना का नाम रखा जाए।
वहीं उन्होंने एक और विकल्प बताते हुए कहा, यह योजना पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के समय बनी थी। आप तो उनके नाम पर योजना का नाम नहीं रखोगे, लेकिन विकल्प के तौर पर उनका नाम भी रखता हूं।
टीकाराम जूली ने भाजपा की प्रदेश सरकार पर तीखा तंज करते हुए कहा कि जिस तरह से लोकसभा चुनावों में आपका हश्र हुआ है जनता फिर तैयार बैठी है उपचुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा। आपकी सरकार बिजली और पानी पर फेल हो गई है। 7 महीने बाद भी प्रदेश में बिजली नहीं आ रही है।
किसानों का दूध का बोनस नहीं मिल रहा है। गौशालाओं का अनुदान भी नहीं आ रहा है। छात्रवृत्ति नहीं आ रही है और आपके मंत्री बहुत बड़ा जवाब दे रहे थे कि आपके समय में तीन-तीन महीने में पेंशन आई थी आपने तीन का 6 महीने कर दिया पहली पेंशन ही अपने 6 महीने बाद राजस्थान की जनता को दी है।
टीकाराम जूली ने प्रदेश की सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के अधिकार दिल्ली के अंदर गिरवी रख दिए इसकी मैं निंदा करता हूं।
हमें शर्म आ रही कि प्रदेश के बजट पर चर्चा करनी चाहिए लेकिन हम विधानसभा में देश के बजट पर चर्चा कर रहे है क्योंकि राजस्थान का सारा हक तो केंद्र को सरकार बचाने के लिए बिहार जैसे राज्यों को दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications