Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचे जाबांज सिपाही प्रहलाद सिंह, अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

Constable Prahlad Singh: बाइक चोर की गोली से मारे गए राजस्‍थान पुलिस कांस्‍टेबल प्रहलाद सिंह नीमकाथाना जिले के चिपलाटा के रहने वाले थे।

Constable Prahlad Singh Rajasthan Police: राजस्‍थान पुलिस के बहादुर कांस्‍टेबल प्रहलाद सिंह का शनिवार को पैतृक गांव चीपलाटा में राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार किया गया। आठ साल के बेटे चिराग ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। प्रहलाद सिंह को अंतिम विदाई करने लोगों की भी उमड़ी। उनकी शवयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। उन्‍होंने 'प्रहलाद सिंह अमर रहे' व 'प्रहलाद सिंह जिंदाबाज' के नारे लगाए।

Constable Prahlad Singh

शनिवार को जयपुर के एसएमएस अस्‍पताल के मुर्दाघर से नीमकाथाना जिले के गांव चीपलाटा गांव की ढाणी खातीवाला पहुंची पार्थिव देह को देख पिता मालसिंह बेसुध हो गए और प्रहलाद सिंह की पत्नी रीना कंवर तिरंगे में लिपटे शव के लिपटकर बेहोश हो गई। वहां मौजूद कोई शख्‍स अपने आंसू नहीं रोक पाया। आस-पास के घरों में चूल्‍हे नहीं जले।

राजस्‍थान के दौसा जिले में तैनात रहे प्रहलाद सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, कलक्टर श्रुति भारद्धाज, आईजी समेत कई अधिकारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पुलिस के खुले ट्रक पार्थिव शरीर को रखकर थोई थाने से पैतृक गांव चीपलाटा तक करीब 13 किलोमीटर अंतिम यात्रा निकाली गई। पूरे रास्ते में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सीएम अशोक गहलोत ने घोषणा की है कि कांस्‍टेबल प्रह्लाद सिंह के परिजनों के परिजनों को आर्थिक मदद के अलावा परिवार के एक सदस्‍य को अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन, कृषि भूमि, गैलेंट्री अवार्ड के लिए केंद्र सरकार को प्रस्‍ताव भेजा जाएगा।

उल्‍लेखनीय है कि मुठभेड़ में सिर में गोली लगने के बाद कांस्‍टेबल प्रह्लाद सिंह कोमा में चले गए थे। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्‍पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया। बाद एसएमएस अस्‍पताल के मुर्दाघर के बाहर परिजन व ग्रामीण बड़ी संख्‍या में एकत्रित हो गए।

बता दें कि 10 जुलाई 1989 को जन्‍मे प्रहलाद सिंह बचपन से ही साहसी व पढ़ाई में होशियार थे। साल 2008 में राजस्‍थान पुलिस ज्‍वाइन की थी। 12 मई 2021 से दौसा पुलिस में जिला विशेष टीम में तैनात थे। दौसा में बाइक चोर की फायरिंग में घायल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तंवर (34) ने शुक्रवार सुबह जयपुर के सवाईमानसिंह हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+