मां का प्रेमी बन गया 6 वर्षीय बेटी की जान का दुश्मन, बच्ची की हत्या के बाद शव के साथ की हैवानियत

Kota News in Hindi, कोटा। राजस्थान की शिक्षानगरी कोटा में एक शादिशुदा महिला के अवैध संबंध उसी की बेटी की जान के दुश्मन बन गए। महिला के प्रेमी ने उसकी छह साल की बेटी को मौत के घाट उतार डाला। चार दिन पहले हुई वारदात को कोटा पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Kota Woman Lover Arrested from Delhi for Her daughter Murder

दीपक भार्गव पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर के अनुसार शहर के रेलवे कॉलोनी थाना ईलाके में 4 दिन पहले मासूम बालिका का गला दबाकर उसकी हत्या करने और शव को पानी की टंकी में फैंकने के सनसनीखेज मामले का कोटा पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बालिका की हत्या करने वाले आरोपी कालू चरण बेहरा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मृतका की मां से अवैध संबंध थे।

मामले का खुलासा करते हुए शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि 6 वर्षीय बालिका गुनीशा की हत्या का मामला सामने पर बाद टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस दौरान परिजनों से बातचीत करने पर कई बातें सामने आईं। बालिका की मां गीताबाई से पूछताछ में सामने आया कि उसके दिल्ली में रेलवे में नौकरी करने वाले कालूचरण के साथ अवैध संबंध थे, लेकिन कुछ समय से वह आरोपी किनारा कर लिया था। उसके मैसेज के भी कोई जवाब नहीं दे रही थी।

इससे खफा होकर और बालिका की मां से बदला लेने के लिए आरोपी देर रात को उसके घर आया। गीताबाई की बेटी गुनिशा को उठाकर ले गया। इस दौरान जब बालिका ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और घर में रखी बनियान से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर की छत पर रखी पानी की टंकी में फैंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+