सवाई माधोपुर में हाइवे पर बिखरी मिलीं कोटा ओपन यूनिवर्सिटी की BA-BCOM परीक्षा की कॉपियां, VIDEO
सवाई मोधापुर। राजस्थान में एक नामी विश्वविद्यालय की परीक्षा कॉपियों को लेकर चौंकाने वाला सामने आया है। ये कॉपियां हाइवे पर पड़ी मिली हैं। इन्हें कब और कौन यहां पटक गया। इसका अभी पता नहीं चल पाया है, मगर सौ से ज्यादा इन कॉपियों ने विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

बता दें कि राजस्थान के सवाई माधोपुर के कुस्तला के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह कोटा-लालसोट हाइवे पर एक साथ बड़ी संख्या कॉपियां पड़ी और उन्हें एकत्रित करने लगे। साथ ही इस संबंध में ग्रामीणों ने कुस्तला पुलिस चौकी को सूचना दी। कुस्तला पुलिस चौकी के एएसआई हनुमान सिंह मौके पर पहुंचे। हाइवे पर बारिश का पानी एकत्रित होने के कारण कई कॉपियां पानी में भीग कर खराब हो चुकी थी।

बीए-बीकॉम की हैं कॉपियां
कुस्तला पुलिस चौकी के एएसआई हनुमान ने बताया कि इन कॉपियों पर जून 2018 लिखा है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा लिखा है। कॉपियां बीए और बीकॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की हैं। इन कॉपियों में से ज्यादातर कॉपी बारिश के कारण खराब हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस फटी हुई और पानी में गल चुकी कॉपियों को भी चौकी में सुरक्षित रखवाया है। पुलिस ने कोटा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी को इस संबंध में सूचना देने के साथ ही अपने स्तर पर भी मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications