Kota Groom Dnace : घोड़ी पर खड़ा होकर डांस करने लगा दूल्हा, देखते रह गए लोग, वीडियो वायरल

Kota News in Hindi, कोटा। शादी में नागीन डांस या दूल्हा-दुल्हन के ठुमके लगाने के वीडियो तो आपने खूब देखें होंगे, मगर यह मामला थोड़ा हटकर है। इसमें दूल्हे ने ऐसा डांस किया कि लोग देखते रह गए और उनमें दूल्हे का वीडियो मोबाइल में कैद करने की होड़ मच गई।

 Groom Dnace Video Viral in Kota Rajasthan

दरअसल, हुआ यह कि राजस्थान के कोटा सुल्तानपुरा इलाके के गांव मानस में ललित यादव की 13 मई को शादी थी। बीती रात गांव में उसकी निकासी निकाली गई, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। दूल्हा घोड़ी पर सवार था और उसके सामने परिजन, दोस्त आदि डांस करते हुए चल रहे थे। इसी दौरान डीजे पर राजस्थानी गाना बजा तो दूल्हा ललीत अचानक घोड़ी पर खड़ा हो गया और डांस करने लगा। एक बारगी तो लोगों के माजरा समझ नहीं आया फिर पता चला कि अपनी शादी की खुशी में वह घोड़ी पर खड़े खड़े ही नाच रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

बता दें कि मानस गांव निवासी ललीत की 13 मई को अहीर समाज के विवाह सम्मेलन में शादी होनी है। ललीत बिजली विभाग में ​तकनीकी कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। ललीत की शादी में अनूठे डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं कई लोगों में यह भी चर्चा रही कि दूल्हे को शादी में इस तरह की जोखिम नहीं उठानी चाहिए थी। जरा भी संतुलन बिगड़ने पर दूल्हे की जान पर बन आती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+