किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की ये हैं 3 वजह? राजस्थान भाजपा की इनसाइड स्टोरी
Kirori Lal Meena resignation: राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा द्वारा भजनलाल शर्मा सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। खुद किरोड़ी लाल मीणा ने वजह ये बताई कि लोकसभा चुनाव 2024 में दौसा में भाजपा की हार के कारण इस्तीफा दिया है।
राजस्थान के सियासी गलियारों में किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की 3 अन्य वजह भी सुर्खियों में हैं, जिनमें मीणा की भाजपा से नाराजगी दिखाई दे रही है।

किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे की पांच वजह
1. भाई के लिए मांगा टिकट: लोकसभा चुनाव 2024 में किरोड़ी लाल मीणा अपने भाई जगमोहन मीणा को टिकट दिलवाना चाहते थे, मगर भाजपा ने कन्हैया लाल मीणा को मैदान में उतारा।
2. डिप्टी सीएम नहीं बनाया गया: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतकर भाजपा सरकार बनीं। सीएम भजनलाल शर्मा व डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने। डिप्टी सीएम नहीं बनाए जाने से किरोड़ी लाल मीणा नाराज हुए।
3. विभागों के बंटवारे से नाखुश: किरोड़ी लाल मीणा विभागों के बंटवारे से भी नाखुश थे। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कृषि मंत्रालय मिला, मगर इसमें कृषि विपणन शामिल नहीं था। वहीं, ग्रामीण मंत्रालय तो मिला, मगर पंचायतीराज विभाग पांच मंत्रियों में बांट दिया गया।
इस्तीफा देना मेरी साख का सवाल-किरोड़ी लाल मीणा
मीडिया से बातचीत में किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले ही अपना इस्तीफा सीएम भजन लाल शर्मा को भेज दिया था। इस्तीफा देने की वजह यह थी कि अपने प्रभाव जिले दौसा में भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत नहीं दिलवा सका।
किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि चुनावों के दौरान उन्होंने दौसा को लेकर यह घोषणा की थी, जो अब पूरा कर रहा हूं, क्योंकि यह उनकी साख का सवाल हो गया था। 4 जून को चुनाव नतीजे देखकर ही मीणा ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे का संकेत देते हुए लिखा था कि प्राण जाए पर वचन ना जाए।












Click it and Unblock the Notifications