Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना अचानक क्यों हो गए सरकार पर हमलावर ? सामने आई बड़ी वजह

Rajasthan News: प्रदेश की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीना अचानक ही अपनी सरकार पर जमीन घोटाले के आरोप लगा घेर दिया है। मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों को जमीन के भ्रष्टाचार मामले में किरोडी लाल मीना ने पत्र लिखे है।

राजस्थान की भजनलाल सरकार को उसे समय बड़ा झटका लगा जब सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री ने मुख्यमंत्री सहित कई आला अधिकारियों को जमीन घोटाले में घेरने का काम शुरू किया और सरकार के वरिष्ठ मंत्री कोई और नहीं खुद किरोड़ी लाल मीणा है।

kirori-lal-meena-minister-in-bhajanlal-government-accused-the-government-of-land-scam

किरोडी लाल मीना अक्सर भ्रष्टाचार की बात हो या किसी अन्य की बात हो चाहे खुद की सरकार की बात क्यों ना हो हमेशा वह अन्य खिलाफ डटकर लड़ते रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी डट के मुकाबला करते आ रहे हैं।आज उन्होंने खुद जिस सरकार के वह मंत्री हैं उसको एक जमीन घोटाले के मामले में घेरने का काम किया है।

राजस्थान के भजनलाल सरकार में वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सरकार पर जमीन घोटाले के आरोप लगाए हैं और इस बात को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है, मामला गांधीनगर स्थित सरकारी आवासों को पीपीपी मॉडल पर तोड़कर निर्माण करने का है।

किरोड़ी लाल मीणा का भजनलाल सरकार पर आरोप है कि पीपीपी मॉडल पर जिन क्वार्टर को तोड़कर मल्टी स्टोरीज बनाई जानी है, वहां की जमीन के रेट 25 से 26 हजार रुपए वर्ग गज है। लेकिन सरकार ने ₹800 वर्ग गज में उसका सौदा किया है जिससे सरकार को 1146 करोड़ का घाटा होगा। यह 1146 करोड़ का जमीन घोटाला है।

इस पर किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि सरकार के अधिकारियो ने सरकार को झूठ बोलकर अंधेर में रखकर इस जमीन को अपने फायदे के लिए सस्ते दामों में बेच दिया और अधिकारियों सहित कई लोगों ने अपनी तिजोरिया भरने का काम किया है।

हालांकि किरोड़ी लाल मीणा का यह भी कहना है कि हाई कोर्ट में इस पूरे मामले पर रोक लगा दी है और मुख्यमंत्री से उन्होंने आग्रह किया है कि तत्काल इस को लेकर कार्रवाई करें।

कांग्रेस के प्रवक्ता जसवंत गुर्जर का कहना है कि जिस मामले को लेकर सरकार के वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सरकार को भ्रष्टाचार के आरोपों में घेरने का काम कर रहे हैं, इसके गहलोत सरकार में भी प्रपोजल आये थे, लेकिन गहलोत सरकार ने इस प्रपोजल को निरस्त कर दिया था।

सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा कर सत्ता में आई है अब इस सरकार के मंत्री खुद सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और 1146 करोड़ के जमीन घोटाले की बात कह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की भजनलाल सरकार जिस तरह से 4 महीने में भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर चुकी है और खुद सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं तो इससे यही अंदाज लगा सकते हैं कि प्रदेश की जो सरकार है वह कितनी भ्रष्ट है।

खैर मामला तो गंभीर है कि सरकार के मंत्री जो अपनी सरकार पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं कांग्रेस को बैठे-बैठे एक मुद्दा भाजपा की भजनलाल सरकार को घेरने का मौका खुद सरकार के मंत्री ने दे दिया और उसमें मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान आग में घी डालने का काम जरूर करता है।

कांग्रेस मुद्दे को जोर-जोर से उठाकर अपना राजनीतिक जरूर हित साधने में लगी है । लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री ने जब खुद की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाये, तो ऐसे में कहा जा सकता है कि सरकार से भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान की कैसे उम्मीद की जा सकती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल इस पूरे मामले की जाकर जांच करायेंगे और उसे जांच में कौन दोषी है क्या उनके खिलाफ कार्रवाई हो पाएगी यह आने वाले वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+