Rajasthan Crime News: झुंझुनूं में किडनी कांड मास्टर माइंड डॉक्टर संजय धनकड़ गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Rajasthan News: प्रदेश के बहुचर्चित झुंझुनूं में किडनी कांड के मामले में फरार आरोपी डॉक्टर संजय धनकड़ की गिरफ्तारी हो गई है। डॉक्टर धनकड़ की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जानकारी शेयर की है।

झुंझुनूं के धनखड़ हॉस्पिटल में हाल ही किडनी कांड सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ था। पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद फरार डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने इस गिरफ्तारी को लेकर खुलासा किया है।

kidney-scandal-mastermind-dr-sanjay-dhankar-arrested-in-jhunjhunu-rajasthan

झुंझुनू जिला पुलिस अधीक्षक ने जानकरी देते हुए बताया कि मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर, गवाहों के बयान और मौका नक्शा के बाद जो चीज सामने आई उसके आधार पर कुछ नई धाराएं भी जोड़ी गई है।

डॉक्टर संजय धनखड़ गुजरात की तरफ फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रहे हैं उसमें भी कोई नई बात सामने आएगी तो अन्य धाराएं जोड़ी जाएगी।

डॉक्टर धनखड़ के पास कुछ स्टाम्प भी मिले थे। वहीं एसपी ने बताया कि जो किडनी गायब हुई है उसका बायो मेडिकल वेस्ट हुआ है या नहीं हुआ है उसके बारे में पूछताछ की जाएगी।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला ईद बानो की झुंझुनू के धनखड़ हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान संक्रमित किडनी के स्थान पर डॉक्टर संजय धनखड़ द्वारा सही किडनी को निकालने की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया था।

इसके बाद उनके अस्पताल को सीज कर दिया गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर अब उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+