खींवसर उपचुनाव 2024: हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को हराने के लिए किस राजपूत नेता ने दांव पर लगाई मूंछें?
Khinvsar election 2024 Result: राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा खींवसर चुनाव परिणाम की रही। खींवसर उपचुनाव जाट-राजपूतों की मूंछ की लड़ाई बन गया था, जिसमें खींवसर में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल 13901 वोटों से हार गईं। 108628 वोट लेकर भाजपा के रेवंतराम डांगा खींवसर के नए विधायक बने हैं।
खींवसर उपचुनाव 2024 के नतीजों पर
भजनलाल शर्मा सरकार में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय खींवसर ने अपनी मूंछें दांव पर लगा रखी थी। मूंछों को लेकर धनंजय खींवसर ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की है।
यह भी पढ़ें- खींवसर उपचुनाव 2024: हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को हराने के लिए किस राजपूत नेता ने दांव पर लगाई मूंछें?

धनंजय खींवसर की पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर धनंजय खींवसर ने लिखा कि भाईचारा सर्वोपरि। आज का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हुआ है कि एक राजपूत भाई ने जाट भाई को जीत दिलाने के लिए अपनी मूंछ दांव पर लगा दी थी और खींवसर के देवतुल्य मतदाताओं ने इस भाईचारे की मिसाल को कायम रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। खींवसर की 36 कौम का भाईचारा जिंदाबाद..!
भगवा हमारा मान , मूंछें हमारी शान
एक अन्य पोस्ट में धनंजय खींवसर ने लिखा 'भगवा हमारा मान। मूंछें हमारी शान' धन्यवाद खींवसर ! "दुश्मनों को घाव देना, और मूछों पर ताव देने की बहुत पुरानी आदत है हमारी' भविष्य में भी 36 कौम का भाईचारा और प्रेम ऐसे ही बना रहे। आ गए हैं वापिस उसी अंदाज में, जिस अंदाज में आप हमें देखना चाहते थे...! मूछों पर ताव देते थे, मूछों पर ताव देते है और मूछों पर ताव देते रहेंगे...।
खींवसर में जीत के बाद फूट-फूटकर रोए भाई
आरएलपी के गढ़ खींवसर के उपचुनाव में 23 नवंबर को मतों की गिनती की गई। शुरुआत से भाजपा के रेवंतराम डांगा व आरएलपी की कनिका बेनीवाल एक-दूसरे पर बढ़त बनाते रहे। सभी को परिणाम का इंजतार था। इसी दौरान रेवंतराम डांगा को सूचना मिली कि वे चुनाव जीत गए। तब वे और उनके छोटे भाई एक-दूसरे के गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लगे।

बेनीवाल ने दरवाजा कर लिया बंद
खींवसर उपचुनाव नतीजों के बाद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वे पत्नी कनिका बेनीवाल की हार के बाद अपने घर से बाहर आए। समर्थकों से कहा कि 'भाजपा सरकार व कांग्रेस ने मिलकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ा। सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। इसके बावजूद पिछले चुनाव में 15 हजार ज्यादा वोट मिले थे।' इसके बाद हनुमान बेनीवाल ने घर का दरवाजा बंद कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications