Shyam Devotee Aarti Tank: 11 साल से रोज पैदल जाती थीं खाटू मंदिर, मौत से पहले श्याम भजनों पर जमकर नाचीं
Aarti Tank Dance VIDEO Khutushyam: राजस्थान में खाटूश्यामजी की अनूठी भक्त युवती आरती टांक की मौत हो गई। आरती पिछले 11 साल से रोजाना खाटूश्यामजी मंदिर में पैदल जाया करती थी। मौत से पहले वह श्याम भजनों पर जमकर नाचीं। आरती का डांस वीडियो में वायरल हो रहा है।
रींगस पुलिस थाना की एसआई दीप्ति रानी ने बताया कि 35 वर्षीय आरती टांक अजमेर में जिला एवं सेशन कोर्ट से रिटायर रामस्वरूप टांक की बेटी थी। वह बुधवार दोपहर को बाबा श्याम को निशान चढ़ाने रींगस से खाटू जा रही थी। रास्ते में लाखनी टोल प्लाजा के पास कार ने आरती के टक्कर मारी दी, जिससे आरती उछलकर 20 फीट दूर जा गिरी। फिर कार पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद कार में सवार लोग वहां से भाग गए। आस-पास के लोगों ने आरती को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिया। आरती के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में श्याम भक्त पहुंचे।
पुलिस के अनुसार आरती अजमेर की रहने वाली थी। वह जयपुर के एक निजी अस्पताल में संविदा पर काम करती थी। साल 2009 में परिवार के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करने आई थी और बाबा श्याम की इस कदर दीवानी हुई कि साल 2013 में नौकरी व घर-परिवार छोड़कर रींगस आकर एक धर्मशाला में रहने लगी।
रींगस की धर्मशाला से करीब 17 किलोमीटर दूर खाटू मंदिर में वह पैदल ही रोजाना निशाना चढ़ाने जाया करती थी। पिछले 11 साल में वह बाबा श्याम को 25 हजार से ज्यादा निशान चढ़ा चुकी है। देवउठनी एकादशी पर आरती ने 2100 निशान एक साथ चढ़ाए थे।
इधर, आरती की मौत के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाबा श्याम के भजनों पर नाचती दिखाई दे रही हैं। वह इन दिनों रींगस में वृंदावन धर्मशाला में रहती थी। हादसे के समय रींगस के खाटूश्यामजी मोड़ पर बाबा श्याम के ध्वज की पूजा-अर्चना करके पदयात्रा पर जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications