कोरोना वायरस : श्रीनाथजी मंदिर के बाद अब खाटूश्यामजी के कपाट बंद, जानिए कब होंगे दर्शन

सीकर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर के बाद खाटूश्याजी के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पति-पत्नी और बेटी के कोरोना वारयर पॉजीटिव पाए जाने के अगले दिन 19 मार्च को खाटूश्याजी सेवा समिति ने बैठक कर फैसला किया 31 मार्च 2020 तक के लिए खाटूश्यामजी के कपाट बंद किए गए हैं।

Khatushyam jis doors closed after Shrinathji temple due to Corona virus

श्री श्याम सेवा समिति​ के ट्रस्टी व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह ने बताया कि दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस से श्याम भक्तों के स्वास्थ्य को देखते हुए कपाट बंद करने का निर्णय किया है। इस संबंध की सूचना दीवार पर चस्पा भी कर दी गई है।

बता दें कि राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में स्थित हारे का सहारा बाबा श्याम का ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पर दुनियाभर से लाखों श्याम भक्त पहुंचते हैं। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में श्याम भक्त दर्शनों के लिए आए थे। पट बंद होने के चलते उन्हें दर्शनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। श्री श्याम सेवा समिति​ के ट्रस्टी व पूर्व मंत्री प्रताप सिंह के अनुसार केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देश पर 19 से 31 मार्च तक के लिए कपाट बंद किए गए हैं। अब शुक्रवार से बाबा श्याम की पांच समय की आरती तो होगी, मगर भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+