Khatu Mela: खाटूश्यामजी मेला शुरू, बस एक क्लिक पर जानें घर से निकलने व दर्शनों तक का पूरा अपडेट
Khatu Mela Sikar Rajasthan: शीश के दानी, हारे का सहारा व लखदातार बाबा श्याम का सालाना फाल्गुन लक्खी मेला राजस्थान के सीकर जिले के खाटू कस्बे में 11 मार्च 2024 से शुरू हो चुका है।
खाटू में मुख्य मेला 21 मार्च को एकादशी पर भरेगा। इस दौरान कोन-कोने से लाखों श्याम भक्त खाटू पहुंचेंगे और बाबा श्याम के दर्शन कर उनके दरबार में धोक लगाएंगे।
खाटूश्यामजी मेले में पदयात्रा कहां से शुरू होती है? बाबा श्याम के दर्शन कैसे होंगे? खाटूश्यामजी कैसे पहुंचे? खाटूयामजी में होटल-धर्मशालाएं कौनसी हैं? खाटू मेला 2024 पर जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब।

यह भी पढ़ें- Khatu Mela 2024: खाटू मंदिर के शिखर पर 375 साल से सूरजगढ़ का निशान लहराने की असली वजह जानिए
कहां से निकली खाटूश्यामजी की प्रतिमा? (Khatu Mandir Story in Hindi)
कहा जाता है कि खाटू कस्बे में स्थित श्यामकुंड वो जगह है, जहां से सदियों पहले बाबा श्याम का शीश मिला था। उसी शीश की खाटू में पूजा होती है। खाटू दरबार में आने वाले भक्त श्याम कुंड भी देखने जाते हैं, मगर मेले के समय आस्था का सैलाब उमड़ने की वजह से श्याम कुंड को बंद रखा जाता है।
खाटू में प्रमुख होटल-धर्मशालाएं (Khatu Shyam hotels Dharamshala list)
खाटूश्यामजी में श्याम भक्तों के लिए ठहरने की उत्तम व्यवस्थाएं हैं। खाटूश्यामजी मंदिर के पांच किलोमीटर के दायरे में करीब 20 होटल, 400 गेस्ट हाउस और 600 धर्मशालाएं हैं। इनमें किराया 500 से लेकर 4000 हजार रुपए तक है।
खाटूश्यामजी में पार्किंग (khatu shyam parking)
खाटूश्यामजी में पार्किंग की व्यवथा शानदार है। इस बार मेले में 52 बीघा में फ्री पार्किंग की व्यवथा की गई है। इसके अलावा भी कई सरकारी जगहों पर निशुल्क और मंदिर की ओर जाने वाले खेतों में लोगों ने अपने स्तर पर सशुल्क पार्किंग स्थल बना रखे हैं।

खाटू दरबार में पहुंचने का रास्ता (how to reach khatu shyam mandir)
श्याम भक्तों के लिए चारण मैदान और लखदातार ग्राउंड बने हुए हैं, जिनके जरिए भक्त बाबा श्याम के दरबार तक पहुंचेंगे। भीड़ कम रहने पर लखदातार ग्राउंड से चार लाइनों में भक्त मंदिर तक पहुंचेंगे। भीड़ बढ़ने पर लखदातार ग्राउंड से श्याम भक्तों को पहले चारण ग्राउंड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
खाटू पदयात्रा कहां से शुरू होती है? (khatu shyam padyatra hindi)
- खाटूश्यामजी में मंदिर में पदयात्रा करना चाहते हैं तो आप किसी वाहन से आकर रींगस पहुंच सकते हैं। खाटू से 18 किमी पहले पड़ने वाले रींगस से ही पदयात्रा शुरू होती है।
- फाल्गुन लक्खी मेले के अवसर पर रींगस से खाटू तक का रास्ता पदयात्रियों के रिजर्व रखा जाता है। मेले में इस बार आठ फीट से बड़े निशान, पेट पलायन पर पूरी तरह से रोक है।
बस से खाटू कैसे पहुंचे? (bus se khatu shyam kaise jaen)
- खाटूश्यामजी मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर-बीकानेर हाईवे पर रींगस के पास स्थित है। खाटू के लिए दिल्ली, देहरादूर, हिसार, गुरुग्राम, चंडीगढ़ समेत कई प्रमुख शहरों से सीधी बसें हैं।
- इनके अलावा जयपुर सिंधी कैंप या सीकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर भी खाटू पहुंचा जा सकता है। यहां से हर दस मिनट बाद खाटू के लिए बसें उपलब्ध रहती हैं।

ट्रेन से खाटू कैसे पहुंचे? (train se khatu shyam kaise jaen)
- खाटूश्यामजी मंदिर के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस का है। रेवाड़ी-मदार (19618) , दिल्ली-जैसलमेर (14087), जयपुर-बठिंडा (04704), श्रीगंगानगर-बांद्रा (14701), प्रयागराज-बीकानेर (12403), उदयपुर-दिल्ली (20474) ट्रेन रोजाना संचालित हैं।
- कोटा-हिसार ट्रेन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार, बांद्रा-चंडीगढ़ ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और इंदौर-बीकानेर ट्रेन रविवार को उपलब्ध है। इनके अलावा सप्ताह में करीब 52 ट्रेनें रींगस होते हुए जाती हैं। खाटू मेला स्पेशल भी ट्रेन संचालित हैं।
प्लेन से खाटू कैसे पहुंचे? (flight se khatu shyam kaise jaen)
- जयपुर का सांगोनर एयरपोर्ट खाटूश्यामजी के नजदीकी एयरपोर्ट है। यहां से दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, चेन्नई 22 जैसे बड़ों शहरों की सीधी कनेक्टिविटी है।
- इसके अलावा जयपुर एयरपोर्ट से दुबई, मस्क्ट और बैंकॉक की भी फ्लाइट उपलब्ध है।

खाटू मंदिर में क्या चढ़ा सकते हैं?
खाटूश्यामजी मंदिर में सिर्फ फूल, फूलमालाएं, मोर छड़ी (मोर पंख), इत्र की शीशी, प्रसाद चढ़ाने की ही अनुमति है। मंदिर परिसर में ही बॉक्स लगाए गए हैं, जिनमें ये सब चीजें बाबा श्याम नाम से चढ़ाई जा सकती हैं।
खाटूश्यामजी में वीआईपी दर्शन (khatu shyam ji vip darshan)
श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से वीआईपी दर्शनों की व्यवस्था बंद कर दी गई है। सभी श्याम भक्तों का समान तरीके से लाइन में लगकर दर्शन करने होते हैं।

खाटू मंदिर पट कब खुलते हैं? (khatu shyam mandir pat kab khulenge)
फाल्गुन लक्खी मेले में खाटूश्यामजी मंदिर के पट 24 घंटे खुले रहते हैं। मेले के अलावा अन्य दिनों बाबा श्याम मंदिर के पट सुबह साढ़े पांच बजे से रात बजे तक खुला रहता है।
बाबा श्याम के दर्शन कैसे होते हैं? (khatu shyam ji aarti time)
खाटूश्यामजी मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर की दूरी करीब 200 मीटर है। दर्शनों के लिए 14 लाइनें हैं। मुख्य तौर पर चार लाइनों में दर्शन करवाए जाते हैं। भीड़ बढ़ने पर अन्य लाइनें भी खोली जाती हैं। इन्हीं लाइनें से होते हुए श्याम भक्त खाटूश्यामजी के गर्भगृह में 15 फीट की दूरी से बाबा श्याम के दर्शन कर सकते हैं।
खाटूश्यामजी आरती का समय क्या है? (khatu shyam ji aarti time)
- मंगला आरती- सुबह 5.30 बजे
- शृंगार आरती- सुबह 7.45 बजे
- भोग आरती- दोपहर 12.30 बजे
- संध्या आरती- शाम 6.45 बजे
- श्यन आरती- रात 9.30 बजे
बाबा श्याम के उत्सव
यूं तो सालभर खाटूश्यामजी में श्याम भक्तों का तांता लगता रहता है, मगर इन तीन मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ता है।
- हर माह शुक्ल पक्ष की एकादशी पर दर्शन करना श्याम भक्त शुभ मानते हैं।
- खाटूश्यामजी का जन्मदिन भी मनाया जाता है, जो कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को आता है।
- फाल्गुन लक्खी मेला
- खाटूश्यामजी का फाल्गुन लक्खी मेला हर साल होली के आस-पास भरता है। इसमें करीब 30 लाख श्याम भक्त पहुंचते हैं।
खाटूश्यामजी के पास अन्य धार्मिक स्थल
जीणमाता: खाटूश्यामजी मंदिर के नजदीकी प्रमुख धार्मिक स्थलों में जीण माता मंदिर है, जो खाटू सो करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है।
सालासर बालाजी: खाटूश्यामजी से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर चूरू जिले में सालासर बालाजी धाम है। खाटू आने वाले कई भक्त यहां पर भी पहुंचते हैं।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications