Khatu Shyam ji Ko Chitthi: 'मुझे शेयर बाजार में भविष्य बनाना है, प्रतिमाह कमाई 1 लाख रुपए कर दे बाबा श्याम'
Khatu Shyam ji Ko Chitthi: हारे का सहारा बाबा श्याम के दरबार में शीश झुकाने के साथ-साथ अर्जी पर लिखकर भी उनसे मन्नतें मांगी जाती हैं। राजस्थान के सीकर जिले के खाटू में 28 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक भरे श्री श्याम फाल्गुन लक्खी मेले में लाखों भक्तों ने कागज पर लिखकर भी अर्जी लगाई हैं, जिनमें कई अर्जी वायरल हो रही हैं।
खाटूश्यामजी के दरबार में आने वाले श्याम भक्त कागज पर अपनी मनोकामना लिखकर उसे मौळी या धागे से नारियल पर बांधकर वह चिट्ठी बाबा श्याम को अर्पित की जाती है। आइए जानते हैं कि खाटू मेला 2025 में लगाई कुछ खास अर्जियों के बारे में। श्याम भक्तों ने उनमें क्या-क्या लिखा?

संतान होगी तो करूंगी पैदल यात्रा
एक महिला श्याम भक्त ने अर्जी में लिखा कि 'संतान प्राप्ति का सुख मिलने के बाद वह हर साल रींगस से खाटू के दरबार तक पदयात्रा करेगी।'
स्टॉक मार्केट में बना दो कॅरियर
बाबा श्याम के भक्त श्याम सिंह की अर्जी में लिखा है-'मेरा शेयर बाजार का अकाउंट बंद हो गया। मुझे शेयर बाजार में भविष्य बनाना है। मेरी महीने की कमाई एक लाख रुपए कर दे बाबा श्याम। मैं फाल्गुन में रींग से खाटूश्यामजी तक निशान लेकर आऊंगा।'
सांस की तकलीफ दूरा करो बाबा
महिला शयाम ने अपनी अर्जी में लिखा- 'बाबा जी मुझे सांस लेने में परेशानी है। मेरी सांस की तकलीफ दूर कर दो। मेरी दोनों बेटियों को खुश रखें। हर चांदनी ग्यारस को खाटू दर्शन करके आऊंगी।'
कंपनी की लाज आपकी लाज
श्याम भक्त महेंद्र लिखते हैं कि 'मेरे जो कार्य शुरू करवाया है। उसमें उन्न्ति करना बाबा। ये कंपनी की लाज आपकी लाज है।'
बाबा श्याम को अर्जी कैसे लिखें?
यूं तो बाबा श्याम अपने भक्तों के मन की सारी बातें जानते हैं। फिर भी बड़ी संख्या में श्याम भक्त कागज पर अपनी बात लिखकर बाबा तक पहुंचाते हैं। बाबा श्याम को सफेद कोरा कागज पर लाल स्याही से अर्जी लिखने की विधि है। जो इस प्रकार है-'श्री श्याम बाबा 1008 बार कोटि कोटि प्रणाम आपके चरणों में। बाबा श्याम आप तो अंतर्यामी हो। आपको सब पता ही है। मैं क्या लिखूं? फिर भी एक मनुष्य होने के आपका दास हूं। यह अर्जी में लिख रहा है। कृपा इसे स्वीकार करना और मेरा काम पूरा करना।'
यह भी पढ़ें- खाटूश्यामजी मंदिर में अर्जी लगाने की सही विधि क्या है? पुजारी ने बताया अर्जी कैसे लिखनी चाहिए?












Click it and Unblock the Notifications