Khatu Shyam Darshan New Year: नए साल में खाटू श्याम के वीआईपी दर्शन पर रोक, 30 लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान
Khatu Shyam Darshan New Year 2026:: राजस्थान के सीकर में विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में देश-दुनिया से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर 5 जनवरी तक VIP दर्शन पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। अब सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कतार में लगकर ही बाबा श्याम के दर्शन करने होंगे। मंदिर प्रशासन का कहना है कि मेला और नए साल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
नववर्ष, एकादशी और पांच दिवसीय मेले के संयोग के कारण खाटूधाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगलवार को ही लाखों की संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। अनुमान है कि एक सप्ताह में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

Khatu Shyam Mela: 2 जनवरी तक चलेगा मेला, पुख्ता इंतजाम
- खाटूधाम में पांच दिवसीय नववर्ष मेला शुरू हो चुका है, जो 2 जनवरी तक चलेगा।
- इस दौरान दर्शन व्यवस्था फाल्गुन मेले की तर्ज पर लागू की गई है। मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी श्रद्धालु को VIP सुविधा नहीं दी जाएगी।
- मंदिर प्रशासन का कहना है कि दर्शन व्यवस्था में समानता और अनुशासन बनाने और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
सीकर प्रशासन ने किए खास इंतजाम
मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं। सीसीटीवी कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती से व्यवस्था को मजबूत किया गया है। नया साल और मेला का मौका देखते हुए मंदिर प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। इसके अलावा, पुलिस बलों की संख्या भी बढ़ाई गई है और शहर में ट्रैफिक निगरानी भी मुस्तैदी से की जाएगी।
Khatu Shyam JI News: खाटू श्यामजी नो व्हीकल जोन घोषित
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को दखते हुए खाटूश्यामजी क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। रींगस से पैदल आने वाले भक्तों के लिए एक बड़ा पैदल पार पथ बनाया गया है। श्रद्धालु रींगस रोड, मेला डायवर्जन, चारण खेत, लखदातार मैदान और कुमावत कृषि फार्म से होते हुए मंदिर के मुख्य द्वार तक पहुंच सकेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुख्य मेला मैदान में 75 फीट चौड़ी जगह में 14 अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।
Khatu Shyam Mela: एकादशी मेले के लिए खास इंतजाम
खाटू श्याम में एकादशी के मौके पर पांच दिनों का मेला लगता है। इसे देखते हुए मेला प्रशासन ने खास इंतजाम किया है। रींगस से आने वाले वाहनों को 52 बीघा सरकारी पार्किंग स्थल में खड़ा किया जाएगा। वहीं पलसाना और जीणमाता की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए सांवलपुरा किसान गौशाला के पास रोका जाएगा। बता दें किए एकादशी के मौके पर बाबा श्याम का दरबार सुगंधित फूलों से सजाया जाता है। इस खास श्रृंगार को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। इसके अलावा, 5 दिनों तक मेले का भी आयोजन होता है। इसमें अलग-अलग शहरों और दूर-दराज से भी लोग जुटते हैं।












Click it and Unblock the Notifications