करणी सेना ने आज राजस्थान बंद का किया आह्वान, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Karni Sena Calls Rajasthan Bandh: राजस्थान में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और अन्य समुदायों ने बंद का आह्वान किया है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिन में हुई हत्या के विरोध में आज यानी बुधवार को राज्यव्यापी 'बंद' की घोषणा की है।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर हुई हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर 'बंद' का आह्वान किया गया है।

तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने मारी गोली
पुलिस ने कहा कि गोगामेड़ी की उनके घर के लिविंग रूम में दिन में तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें से एक की भी जवाबी गोलीबारी में मौत हो गई।
रोहित गोदारा ने करणी सेना प्रमुख की हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली
इस दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अजीत फिलहाल आईसीयू में हैं और उनकी हालत गंभीर है। घटना के तुरंत बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी ली। रोहित गोदारा ने फेसबुक पर बताया कि उनके गिरोह ने करणी सेना प्रमुख की हत्या की पूरी जिम्मेदारी ली है।
'गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों की मदद करते थे, उन्हें मजबूत करते थे'
रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाइयों आज सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई। हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि गोगामेड़ी हमारे दुश्मनों की मदद करते थे, उन्हें मजबूत करते थे। जहां तक हमारे दुश्मनों की बात है , उन्हें अपने घर के दरवाजे पर अपनी अर्थी तैयार रखनी चाहिए। हम जल्द ही उनसे भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- 'पुलिस ऐसे अपराधियों का तुरंत एनकाउंटर कर दे', सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बोले कांग्रेस नेता












Click it and Unblock the Notifications