Karnataka Election Results: सचिन पायलट बोले-'40 फीसदी कमीशन सरकार' वाले नारे ने दिलाया बहुमत'
karnataka chunav result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की लगभग जीत तय है। इस पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रतिकिया दी है।

Karnataka Election Results 2023 in Hindi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस जीत की ओर है। 224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलना तय है। इस पर कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक की जनता को थैंक्स बोलना भी शुरू कर दिया है।
Recommended Video

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कर्नाटक में पूरा बहुमत कांग्रेस के साथ है। भारी मतों से हम विजयी होंगे। हमने '40% कमीशन सरकार' का नारा दिया था, जिसे कर्नाटक की जनता ने स्वीकार किया और भाजपा को हराने में हमारे मुद्दों को स्वीकार करके कांग्रेस को बहुमत दिया है।
#WATCH | #KarnatakaElectionResults | Congress leader Sachin Pilot says, "Congress has the majority. We will have a thumping victory. The slogan of "40% commission government" given by us, was accepted by the public. It was a major issue raised by us to defeat BJP. People accepted… pic.twitter.com/qg8gfkSSWD
— ANI (@ANI) May 13, 2023
बता दें कि 224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभ चुनाव 2023 में 10 मई वोटिंग हुई थी। 13 मई 2023 को मतों की गिनती की गई। मतगणना के दोपहर तक के रुझानों में कांग्रेस प्रत्याशी 132 सीटों पर आगे चलते रहे थे। भाजपा 66 पर ही सिमट गई। भाजपा सरकार के कई मंत्री तक अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए।












Click it and Unblock the Notifications