Rajasthan Chunav: कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की निधन, राजस्थान में 199 सीटों पर ही होगा चुनाव
Gurmeet Singh Kunnar Death: गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत की वजह से राजस्थान विधानासभा चुनाव 2023 अब 199 सीटों पर ही होगा। कुन्नर श्रीकरणपुर से विधायक व इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी थे।
Gurmeet Singh Kunnar Ki Maut: राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता, श्रीकरणपुर से विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर नहीं रहे। बुधवार सुबह चार बजे 75 साल की उम्र में गुरमीत सिंह कुन्नर ने अंतिम सांस ली।
इसी सप्ताह ब्रेन अटैक की वजह से उपको पहले जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिर दिल्ली एम्स में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की पुष्टि बेटे रुपेंद्र सिंह कुन्नर ने की है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में गुरमीत सिंह कुन्नर ने चार नवंबर को श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस के रूप में नामांकन दाखिल किया था। अब गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो जाने के कारण श्रीकरणपुर सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं होगा।
इस बार राजस्थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर ही वोट डाले जाएंगे। श्रीकरणपुर सीट के उप चुनाव की नई तारीख बाद में तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में साल 2013 और 2018 में भी प्रत्याशी की मौत की वजह से 199 सीटों पर ही चुनाव हुए थे।
बताया जाता है कि श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर ने चुनावों की घोषणा से पहले अपने बेटे रूबी कुन्नर को चुनाव लड़वाने की बात कही थी, मगर लेकिन करणपुर की जनता की मांग के चलते उन्होंने खुद राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के मैदान में उतरने का फैसला किया था। खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्होंने यह भी कहा था कि वे सिर्फ नॉमिनेशन भर रहे हैं। यह चुनाव करणपुर की जनता लड़ रही है।
गुरमीत सिंह कुन्नर की जीवनी
- गुरमीत सिंह कुन्नर 6 जून 1948 को जन्मे थे।
- गुरमीत सिंह कुन्नर के पिता का नाम छज्जा सिंह है।
- गुरमीत सिंह कुन्नर श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के गांव 25 बीबी के रहने वाले थे।
- गुरमीत सिंह कुन्नर ने 12वीं तक की शिक्षा हासिल की थी।
- पहली बार 1998 में कांग्रेस के टिकट से जीतकर विधायक बने थे।
- 2008 में टिकट नहीं मिले और निर्दलीय मैदान में उतरे। जीते भी।
- साल 2018 के चुनाव में कुन्नर फिर कांग्रेस के टिकट पर जीते।
- कुन्नर साल 1980 में सरपंच व 1988 में पंचायत समिति पदमपुर के प्रधान रहे थे।
- कुन्नर साल 1995 में उप जिला प्रमुख भी बने थे।












Click it and Unblock the Notifications