कामधेनु डेयरी योजना से मिलेगा रोजगार, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला
जयपुर, 14 जून। राजस्थान की गहलोत सरकार लगातार राज्य में रोजगार पैदा करने के लिए प्रयास कर रही है इसी के तहत उसने प्रदेश में कामधेनु डेयरी योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत राज्य सरकार सब्सिडी भी प्रदान करेगी और राज्यवासियों के लिए उच्च दर्जे का दूध भी मिलेगा। इस योजना के लिए सरकार ने लोगों से आवेदन भी मांगे हैं।

क्या है कामधेनु डेयरी योजना?
इस योजना के जरिए पशुपालन को बढ़ावा और रोजगार मुहैया करवाना मकसद है।इस योजना के लिए कोई भी किसान आवेदन कर सकता है। जिसके लिए सरकार किसान या मानक व्यक्ति को 85% का लोन देगी। यही नहीं राज्य सरकार लोन के रूप में ली गयी धनराशि को वक्त पर लौटाने पर ब्याज पर 30 फीसदी सब्सिडी भी प्रदान करेगी।
पशुओं के चारा का पूरा इंतजाम होना चाहिए
इसके लिए वो आवेदन कर सकता है जिन्हें पशुपालन से रिलेटड अच्छी जानकारी हो और जिसके पास इसके लिए तीन साल का अनुभव भी हो और इसके लिए कुल लागत 36 लाख 68 हजार रुपए की आएगी। यही नहीं उसके पास 1 एकड़ जमीन होना जरूरी है और उसके पास पशुओं के चारा का पूरा इंतजाम होना चाहिए।
सीएम गहलोत ने दिए हैं निर्देश
सीएम अशोक गहलोत ने हाल की कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को खास निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि 'हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और इसके लिए सभी मंत्रीगण और विधायक अपने क्षेत्र का दौरा करें और जनता की परेशानियों को जानने-समझने और उसे दूर करने की कोशिश करें। उन्हें राज्य की सभी योजनाओं के बारे में बताएं जिससे उन्हें इसका लाभ होगा क्योंकि यह योजनाएं उनके हित के लिए ही बनाई गई हैं, जिनके बारे में उन्हें अच्छे से पता होना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications