Rajasthan News: कलयुगी बहु क्यों हो गई थी फरार, गिरफ्तार हुई तो यह हुआ खुलासा ?
Rajasthan News: राजस्थान में एक कलयुगी बहू को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि झालावाड़ में 17 मई को अपने ससुर की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या करके फरार हो गई थी।
राजस्थान में झालावाड जिले के ओसाव गांव मे गत दिनों घर मे पड़े मिले 65 वर्षीय बुजुर्ग धनश्याम की हत्या की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी बहू इंद्रा को गिरफ्तार किया है।

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि रायपुर क्षेत्र के ओसाव गांव स्थित माथनिया रोड पर बने खेत के मकान में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग घनश्याम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।
तफ्तीश में सामने आया कि घनश्याम की हत्या उसकी बहू इंदिरा बाई ने ही कि है। जिसने ससुर घनश्याम के ऊपर 02 वर्ष पूर्व बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाकर पुलिस में केस दर्ज कराया था। जिसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने बताया कि इसी रंजिश के चलते रात्रि को सर में कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।
झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि घटनाक्रम के बाद से ही महिला फरार चल रही थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दरअसल जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 17 मई 2024 को रायपुर थाना क्षेत्र के ओसाव गाव के माथनिया रोड स्थित मकान पर बुजुर्ग धनश्याम की डेड बोडी पडी हुई मिली थी। बुजुर्ग के सिर एव शरीर पर कई चोट के निशान थे ऐसे में परिजनों के द्वारा बुजुर्ग की हत्या का अंदेशा जताया गया था।
सूचना पर पुलिस के अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड एंव FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। वहीं मृतक घनश्याम के भाई फरियादी भैरू लाल गुर्जर ने शिकायत दी थी उसने बताया था कि दी कि उसके बडे भाई घनश्याम गुर्जर खेत पर बने मकान रहते है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनकी घर में ही हत्या कर दी है।
शिकायत में उनके द्वारा बुजुर्ग की हत्या का शक मृतक की बहू पर जताया था जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक की बहू इंदिरा बाई की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनाक्रम के बाद से ही इंदिरा बाई फरार चल रही थी।
पुलिस ने विशेष टीम गठित कर अनुसंधान प्रारंभ किया और मोबाइल इनवेस्टिगेशन युनिट ,डाग स्कायड एव एफएसएल टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए।
एसपी ने बताया कि मृतक धनश्याम घटना के समय खाट बना रहा था पुरानी रजिश के चलते बहू ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी वही घटनाक्रम के बाद से ही इंद्रा बाई फरार चल रही थी जिसे पुलिस ने ओसाव गाव से गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications