नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल, राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
Jyoti Mirdha join BJP: नागौर की पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता नाथूराम मिर्धा की पोती डॉ. ज्योति मिर्धा और रिटायर्ड आईपीएस सवाई सिंह चौधरी को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी बीजेपी ज्वाइन करवाई।
Jyoti Mirdha BJP Nagaur Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले सोमवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नागौर की पूर्व सांसद डॉ. ज्योति मिर्धा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उनके साथ ही रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सवाई सिंह चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मिर्धा व चौधरी को भाजपा के सदस्यता ग्रहण करवाई।

उल्लेखनीय है कि ज्योति मिर्धा नागौर की पूर्व सांसद व दिग्गज कांग्रेस नेता नाथूराम मिर्धा की पोती व नागौर की पूर्व सांसद और रामप्रकाश मिर्धा की बेटी हैं। ज्योति मिर्धा के भाजपा ज्वाइन करने से सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि उनको लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर से भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
बता दें कि ज्योति मिर्धा मारवाड़ की सबसे ताकतवर सियासी परिवार से हैं। इनके दादा नाथूराम मिर्धा कांग्रेस से सांसद व विधायक रह चुके हैं। ज्योति मिर्धा ने लोकसभा चुनाव 2023 में एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के सामने चुनाव लड़ा था, मगर वे हार गई थीं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. ज्योति मिर्धा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव 2009 जीतकर नागौर से सांसद बनी थीं जबकि लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में ज्योति को हार का सामना करना पड़ा था। ज्योति मिर्धा की बहन श्वेता मिर्धा भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी हैं। वहीं, रिटायर्ड आईपीएस सवाई सिंह चौधरी खींवसर से कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा सभा चुनाव लड़ चुके हैं।
मिर्धा परिवार का इतिहास
नागौर का मिर्धा परिवार राजस्थान की राजनीति में खासा प्रभाव रखता है। पहले नाथूराम मिर्धा के बेटे भानुप्रकाश मिर्धा भी भाजपा की टिकट पर नागौर से सांसद रह चुके हैं। भानुप्रकाश मिर्धा ने नाथूराम मिर्धा के देहांत के बाद हुए उपचुनाव में रामनिवास मिर्धा को हराया था। रिछपाल मिर्धा भी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। ये ज्योति मिर्धा के चाचा हैं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications