Rajasthan Weather News: जोधपुर के लोहावट में बाढ़, लूणी नदी में फंसे युवक, ड्रोन से तलाशी अभियान,देखे वीडियो

Rajasthan Weather News: राजस्थान में तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कहर ने रेगिस्तान को भी तरबतर कर दिया। सूर्य नगरी जोधपुर के लोहावट में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए है। मकानों के आसपास जलभराव हो गया है तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने से 100 मवेशियों की मौत हो गई है।

राजस्थान के जोधपुर में हालात बेकाबू हो गए है। लोहावट इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। लगातार तीसरे दिन भी जारी बारिश के दौर से 300 से ज्यादा मकान पानी से घिर गए हैं।

रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, नीचे से मिट्टी खिसकने से लोहावट होकर जाने वाली ट्रेनें कैंसिल हो गई हैं। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से व तेज पानी के बहाव में 100 से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है।

jodhpurs-lohawat-flooded-five-youths-stranded-in-luni-river-search-operation-done-by-drone

जोधपुर फलोदी हाईवे पर गैगहठ के पास जाम लगा है। पश्चिमी राजस्थान में लगातार जारी बरसात के चलते लोहावट विधानसभा क्षेत्र के लोग भी प्रभावित हुए है। लोहावट के विशनावास गांव में जलभराव होने से 50 से अधिक रहवासी घर पानी में डूब गए हैं।

करीब 300 से अधिक घर पानी से घिर गए, रविवार से चल रही बरसात में सोमवार को पूरे दिन बरसात रही। आज मंगलवार सुबह से भारी बारिश से सदरी, जम्भेश्वर नगर, शिवपूरी, जाटाबास, मगरा, रूपाणा जेताणा, पश्चिमी ढाणी
जोधपुर फलोदी हाईवे रोड़ पर नदी के प्रवाह ज्यादा होने से 15 से अधिक मोटरसाइकिल पान में बह गई।

वहीं लोहावट साथरी के पास पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति पैदा हुई जिससे निचले इलाके में घरों में पानी चला गया है।

संगीत कॉलोनी विशनावास का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ मकान ध्वस्त हो गए लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। लोहावट के पास किलोमीटर संख्या 109 के पास हाल ही बनाये गये रेलवे अंडरपास के पास से पानी निकलने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है जहां राहत व बचाव कार्य जारी है।

लुणी नदी में फंसे 5 युवक, रेक्सयू टीम ड्रोन की सहायता से कर रही तलाश

लूणी नदी में 5 युवकों के फंसने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची ओर युवकों को ढूंढने के लिए ड्रोन की सहायता लेकर रेक्सयू शुरु किया गया। लुणी के सतलाना के निकट कर्णीयली गांव में पानी में फंसे भील समाज के 15 लोगों को रेस्क्यू कर सभी को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+