राजस्थान: कर्फ्यू क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मी ने साथी जवान की हेयर ​कटिंग की, वीडियो वायरल

जोधपुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने के लिए देशभर में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन है। सैलून समेत सभी दुकानें बंद हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों के वीडियो शेयर हो रहे हैं, जिनमें सैलून बंद होने के कारण उनके अपने उनकी कटिंग करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो जोधपुर से वायरल हो रहा है।

Jodhpur police head constable hair cutting Video Goes viral

वारयल वीडियो जोधपुर के कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों का है, जो कर्फ्यू वाले इलाके में तैनात हैं और एक दूसरे के बाल काट रहे हैं। इन कोरोना योद्धाओं के सामने लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए क्षेत्र में मोर्चा संभालने और 'खाकी' में ड्यूटी के प्रोटोकॉल के हिसाब से बाल छोटे रखने की भी चुनौती है।

Jodhpur police head constable hair cutting Video Goes viral

पुलिसकर्मियों का वायरल वीडियो जोधपुर के विजय चोक क्षेत्र में कार्यरत हेड कांस्टेबल पदमाराम और उनके दोस्त पूनमचंद का है। दोनों इन दिनों भीतरी क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी कर रहे हैं। ड्यूटी पर तैनाती के बीच हेड कांस्टेबल पदमाराम ने अपने दोस्तों से कहा कि मेरे बाल बहुत बढ़ गए हैं और इन्हें कटवाना है, मगर लॉकडाउन के चलते सैलून बंद हैं। पदमाराम की यह बात सुनते ही साथी जवान पूनमचंद ने पदमाराम की कटिंग कर दी। करीब 20 मिनट की कटिंग का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। दोनों पुलिसकर्मी जोधपुर के नागौर गेट थाने में पदस्थ हैं।

थानाधिकारी जब्बरसिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी भी आम लोगों की तरह लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं। हमारे थाने के दो पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान एक दूसरे की समस्या का समाधान करके लोगों को लॉकडाउन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+