जोधपुर की सड़कों पर महिला Korean Blogger के साथ गंदी हरकत! पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
राजस्थान से विदेशी मेहमान के साथ कथित तौर पर गलत बर्ताव की रिपोर्ट सामने आई है। जोधपुर पुलिस में डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानिए पूरा मामला

Korean Blogger: राजस्थान विदेश पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में शुमार रहा है। कोरिया की एक महिला के साथ यहां शर्मनाक व्यवहार की रिपोर्ट सामने आई है। खबर है कि जोधपुर में कोरिया से आई महिला वीडियो ब्लॉगर का उत्पीड़न हुआ है।
जोधपुर पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। जोधपुर की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अमृता दुहन ने कहा, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जोधपुर में कोरियन ब्लॉगर के उत्पीड़न पर रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, घटना जोधपुर की ब्लू स्ट्रीट पर हुई। एक शख्स ने महिला कोरियाई व्लॉगर को परेशान किया।
Harrassment के आरोप में पुलिस ने आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया। ब्लॉगर को कथित तौर पर सोमवार शाम ब्लू स्ट्रीट पर टहलने के दौरान परेशान किया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, कोरियाई व्लॉगर अपने कैमरे से वीडियो शूट कर रही थी। तभी अचानक नीली टी-शर्ट और काले शॉर्ट्स पहने एक आदमी ने जोधपुर की सड़कों पर खुशी-खुशी घूमती दिखी कोरियन ब्लॉगर का पीछा करना शुरू कर दिया।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अपने गुप्तांगों को खोलकर लड़की को परेशान कर रहा है। सार्वजनिक जगह पर शख्स की गंदी और आपत्तिजनक हरकत के बाद कोरियाई लड़की मदद के लिए चिल्लाने लगी। आदमी पीछे से हंसता रहा।
गंभीर मामले का राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। जोधपुर डीसीपी अमृता दूहन ने कहा, "जोधपुर में कोरियाई व्लॉगर को एक शख्स ने परेशान किया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मेडिकल टीम आरोपी की मानसिक स्थिति जांच करेगी।"
घटना से आक्रोशित महिला अधिकार कार्यकर्ता बृंदा अडिगे ने कहा, "महिलाएं, नागरिक भारत के किसी भी स्थान पर सड़क यौन शिकारियों, सड़क यौन उत्पीड़न करने वालों से सुरक्षित नहीं हैं।"
अदिगे ने कहा कि कोरियाई ब्लॉगर की सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई कर सकती है। भारत में ज्यादातर महिलाएं रोजाना पीड़ित होती हैं। उत्पीड़न करने वाले पुरुष सोचते हैं कि वे आसानी से बच सकते हैं। कई लोग बच भी जाते हैं।
उन्होंने कहा, ऐसे मामलों में आम तौर पर पुलिस सुलह की कोशिश करती है, लेकिन यह मामला सड़क पर यौन उत्पीड़न का है। ऐसा करने वाले पुरुषों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए जाएं। उम्मीद है चार्जशीट निर्विवाद होगी। पुलिस न्याय करेगी।
Recommended Video
पिछले साल दिसंबर में, दक्षिण कोरियाई YouTuber Hyojeong Park के साथ मुंबई में शर्मनाक हरकत हुई थी। इन्हें इंटरनेट पर 'Mhyochi' नाम से जाना जाता है। मुंबई के खार में दो पुरुषों ने उन्हें परेशान किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर IPC के तहत मामला दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications