राजस्थान में रिश्तों पर राजनीति: जीजा के सामने साली उतरी मैदान में, भाभी का टिकट ले गया देवर
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कई रिश्तेदार भी आमने सामने हैं। धौलपुर में कांग्रेस शोभारानी कुश्वाहा के सामने उनके जीजा शिवचरण कुशवाहा भाजपा से हैं।
Jija Sali in Rajasthan Assembly Elections 2023: कहते हैं कि राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं। इन दिनों राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। विधायक बनने की दौड़ में वोट रिश्तों में बंट गए।
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कहीं जीजा के सामने साली ने ताल ठोक रखी है तो कहीं पर पति को पत्नी ही चुनौती दे रही है। वहीं, एक जगह तो देवर ने अपनी ही भाभी का टिकट कटवा दिया।

धौलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने शिवचरण कुश्वाह को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने उनके सामने शिवचरण की साली शोभारानी कुश्वाह को उतारा है। जीजा-साली एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह से धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। राजस्थान चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद शोभारानी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
खास बात यह है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में शोभारानी कुश्वाह ने भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता व विधायक बनीं जबकि शिवचरण कुश्वाह ने तब कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब दोनों ने अपनी-अपनी पार्टी बदलकर चुनाव मैदान में हैं।
इधर, कांग्रेस ने 26 अक्टूबर की देर शाम को 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें सहाड़ा विधानसभा सीट से राजेंद्र त्रिवेदी को टिकट दिया गया है। यहां पर सहाड़ा की मौजूदा विधायक गायत्री त्रिवेदी का टिकट काटा गया है। गायत्री व राजेंद्र के बीच देवर भाभी का रिश्ता है। देवर के लिए भाभी का टिकट कटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 200 सीटों पर एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। कांग्रेस तीन सूचियों में 95 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है जबकि भाजपा ने दो सूची जारी करके 124 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications