VIDEO : कोई नहीं कर सकता है मोदीजी का विरोध, मीडिया भी नहीं-झुंझुनूं सांसद
झुंझुनूं। राजस्थान से भाजपा के एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह डाली है। झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र कुमार खींचड़ का कहना है कि पीएम मोदी का कोई विरोध नहीं कर सकता। मीडिया भी नहीं। सांसद खीचड़ के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जो 23 अगस्त 2019 का बताया जा रहा है।

इस दिन कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर भी धरना देकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद झुंझुनूं सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी का विरोध करने वाला कोई नहीं है, क्योंकि मोदीजी जो कर रहे हैं वो देश हित में कर रहे हैं। विश्व में भारत का नाम होता है तो हम सबको गर्व होता है।
बता दें कि नरेन्द्र खीचड़ झुंझुनूं के सांसद बनने से पहले मंडावा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। लोकसभा चुनाव 2019 में यहां से जीतकर सांसद बन गए। ऐसे में अब मंडावा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। नरेंद्र खीचड़ के बेटे अतुल खीचड़ भी यहां से टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं।
मंडावा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में टिकट की दौड़ में उनके बेटे के नाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि अतुल मेरा बेटा नहीं है। वह लगातार 15 साल से पार्टी के लिए काम कर रहा है और पार्टी का ही बेटा है। झुंझुनूं सांसद खीचड़ ने यह भी कहा कि मैं तो 15 साल से पार्टी में नहीं था। तब भी पार्टी के लिए ही काम कर रहा था। मंडावा विधानसभा सीट से उपुचनाव 2019 में जिसको भी टिकट मिलेगा। पार्टी जिसको भी टिकट देगी। उसी को यहां विधायक बनाएंगे।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Asha Bhosle का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, आशा ताई के निधन पर PM Modi हुए इमोशन, लिखी भावुक बातें -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications