IAS Chinmayee Gopal Accident: झुंझुनूं जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी का एक्सीडेंट, देखें CCTV फुटेज
Jhunjhunu Collector Accident: राजस्थान में झुंझुनूं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी का सोमवार दोपहर को एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के वक्त चिन्मयी गोपाल गाड़ी में सवार थीं। उन्हें अभी सिंघाना के अस्पताल में ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिला कलेक्टर अपनी कार में सवार होकर चिड़ावा-सिंघाना रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि हादसे में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

झुंझुनूं जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी के एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चिड़ावा-सिंघाना रोड पर एक गाड़ी चल रही थी।
इसी दौरान पीछे से जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की गाड़ी है तो बेकाबू होते हुए आगे वाली गाड़ी के टक्कर मारती हुई निकल जाती है। एक्सीडेंट में कलेक्टर की गाड़ी कंडेक्टर साइड से क्षतिग्रस्त हुई है।
कौन हैं आईएएस चिन्मयी गोपाल? (Who is IAS Chinmayi Gopal)
बता दें कि राजस्थान कैडर में साल 2014 बैच की आईएएस अधिकारी चिन्मयी गोपाल मूलरूप से दक्षिण दिल्ली की रहने वाली हैं।
17 अगस्त 1984 को जन्मी चिन्मयी गोपाल ने यूपीएससी के अपने दूसरे प्रयास में 16वीं रैंक हासिल की थी।
चिन्मयी गोपाल झुंझुनूं से पहले टोंक की जिला कलेक्टर रही हैं। इसके अलावा भीलवाड़ा, रामगंज मंडी कोटा में एसडीएम के पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications