Heavy Rain Rajasthan: ऊफान मारती नदी के बीच में फंस गई सवारियों से भरी जीप, देखें VIDEO

Morel Dam River Dausa Rajasthan Viral Video: राजस्‍थान में मानसून 2024 के बदरा जमकर बरस रहे हैं। पूर्वी राजस्‍थान में तो बारिश जानलेवा हो गई हैं। कई लोग बरसाती पानी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। इस बीच दौसा जिले से हैरान कर देने वाला सामने आया है।

दौसा जिले के लवाण उपखंड इलाके के गांव डुगरावता में बिदरखा सो होकर गुजर रही मोरेल बांध की नदी के पानी में सवारियों से भरी जीप फंस गई। ऊफान मारती नदी के पानी में फंसे लोगों की जान पर बन आई। हालांकि लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

jeep with passengers stuck

मीडिया से बातचीत में सरपंच रोशनी खारवाल ने बताया कि बैजवाड़ी का परिवार जीप में सवार होकर नईनाथ धाम गया था। वापसी में मोरेल बांध की नदी में पानी ज्‍यादा मिला।

Recommended Video

    Heavy Rain Rajasthan: ऊफान मारती नदी के बीच में फंस गई सवारियों से भरी जीप

    चालक नदी के बहते पानी के बीच से ही जीप को निकालने की कोशिश कर रहा था, मगर जीप तेज बहाव के कारण बीच में ही बंद हो गई और दूसरी दिशा की ओर जाने लगी थी।

    बहती नदी में जीप फंस जाने से उसमें सवार लोगों ने चीख-पुकार मचा दी, जिसे सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्‍टर व रस्‍से की सहायता से नदी में फंसी जीप को निकालने की कोशिश करने लगे।

    करीब एक घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद जीप और उसमें सवार बालिका समेत पांच लोगों को सुरक्षित बाहन निकला गया। तब जाकर उन लोगों ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

    उधर, समदड़ी की मरू गंगा कही जाने वाली लूनी नदी में पानी आया तो पूरा गांव झूम उठा। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े बजाकर नदी के पानी का स्‍वागत किया और महिला-पुरुष लूनी नदी में जमकर नाचे भी। लूनी नदी में पानी देख खुशियां मनाने ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+