Rajasthan: UPSC Topper IAS पति-पत्‍नी एक साथ बने Collector, जानिए इनकी LBSNAA वाली लव स्‍टोरी

IAS Jasmeet Singh Sandhu District Collector Phalodi, Artika Shukla District Collector Dudu: राजस्‍थान के 19 नए जिलों में IAS-IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन्‍हें कलेक्‍टर-एसपी पद पर लगाया है।

Husband Wife Collector Phalodi Dudu Rajasthan: राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने नए 19 जिलों में कलेक्‍टर-एसपी लगा दिए हैं। इसके लिए सोमवार देर रात 22 IAS और 24 IPS का तबादला किया गया है। आईएएस जसमीत सिंह संधू व उनकी पत्‍नी आईएएस अर्तिका शुक्‍ला की जोड़ी एक साथ जिला कलेक्‍टर बनी है। दोनों ही यूपीएससी टॉपर हैं।

IAS husband wife Collector

दरअसल, राजस्‍थान की अशोक गहलोत ने चुनावी साल में 19 नए जिले बनाए हैं। मंत्रीमंडल की मंजूरी के बाद 7 अगस्‍त 2023 को सभी 19 जिलों की स्‍थापना के साथ ही उनमें जिला कलेक्‍टर एवं मजिस्‍ट्रेट लगाए गए हैं। 2016 बैच के आईएएस जसमीत सिंह संधू को फलौदी व उनकी पत्‍नी आईएएस अर्तिका शुक्‍ला को दूदू में जिला कलेक्‍टर पद पर लगाया गया है।

आईएएस जसमीत सिंह संधू को पहले फलौदी में और आईएएस अर्तिका शुक्‍ला दूदू में पहले विशेषाधिकारी लगा रखा था। अब इन्‍हें जिला कलेक्‍टर बना दिया। राजस्‍थान कैडर में आईएएस पति-पत्‍नी की यह जोड़ी काफी फेमस है। बतौर जिला कलेक्‍टर दोनों की पहली पोस्टिंग है और इन्‍हें नए जिले फलौदी व दूदू का पहला जिला कलेक्‍टर बनने का भी गौरव प्राप्‍त हुआ है।

Jasmeet Singh Sandhu Artika Shukla

कौन हैं आईएएस अर्तिका शुक्‍ला?

आईएएस अर्तिका शुक्‍ला मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश के वाराणासी की रहने वाली हैं। 5 सितम्‍बर 1990 को जन्‍मी अर्तिका शुक्‍ला राजस्‍थान कैडर में दूदू जिला कलेक्‍टर बनने से पहले ऊर्जा विभाग जयपुर में संयुक्‍त सचिव, सीईओ अलवर, अतिरिक्‍त आयुक्‍त कर विभाग जयपुर व एसडीएम अजमेर व ऋषभदेव पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।

कौन हैं आईएएस जसमीत सिंह संधू?

आईएएस जसमीत सिंह संधू मूल रूप से दिल्‍ली के रहने वाले हैं। 23 सितम्‍बर 1987 को जन्‍मे जसमीत सिंह संधू फलोदी के जिला कलेक्‍टर बनने से पहले राजस्‍थान कैडर में सीईओ जयपुर, अलवर, एसडीएम ब्‍यावर व कोटड़ा के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

जसमीत सिंह संधू व अर्तिका शुक्‍ला की लव स्‍टोरी

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2015 में जसमीत सिंह संधू ने अखिल भारतीय स्‍तर पर तीसरी और अर्तिका शुक्‍ला ने चौथी रैंक हासिल की थी। दोनों ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित LBSNAA पहुंचे। वहां दोस्‍ती हुई, जो बाद में प्‍यार में बदल गई और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। अब एक साथ जिला कलेक्‍टर बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+