30 करोड़ की लागत से बनेगा जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम , सीएम अशोक गहलोत ने किया शिलान्यास
जयपुर, 20 जुलाई। राजस्थान सरकार हर तरह से प्रदेश नई-नई योजनाओं के तहत छात्रों की मदद करने में जुटी है। गहलोत सरकार पूरी तरह से छात्रों के लिए समर्पित है, ये बात खुद सीएम गहलोत ने मंगलवार को जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम के शिलान्यास के मौके पर कही। सीएम ने कहा कि इस वक्त राज्य में अनुप्रति कोचिंग योजना चल रही है, जिसके जरिए राज्य के करीब 15 हजार बच्चों को निशुल्क को शिक्षा दी जा रही है।

इसके बाद सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि' मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से सीकर में बनने वाले जमनालाल बजाज ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया गया है। 30 करोड़ की लागत से बनने जा रहा यह ऑडिटोरियम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायक साबित होगा।सीकर के काशी का वास गांव में जन्मे जमनालाल जी का आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।'
उन्होंने आगे कहा कि 'जमनालाल बजाज जी ने गांधीजी के जीवन मूल्यों से प्रभावित होकर अपनी पत्नी एवं बच्चों सहित आश्रम में रहना शुरू कर दिया था एवं स्वतंत्रता आंदोलन में जेल भी गए। वर्धा में उन्होंने छूआछूत निवारण के लिए लक्ष्मीनारायण मंदिर में हरिजनों का प्रवेश कराया।'
सीएम ने आगे कहा कि '800 लोगों की क्षमता वाले 3 हैक्टेयर में फैले इस ऑडिटोरियम में स्थानीय स्थापत्य कला के अनुसार आर्ट गैलेरी, पुस्तकालय, 22 गेस्ट रूम, 2 बेन्क्वेट हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, ऑफिस का निर्माण होगा।इसमें आधुनिक तकनीक के अनुरूप सभी ऑडियो-वीडियो, लाइव कार्यक्रम की व्यवस्था होगी।'












Click it and Unblock the Notifications