Churu के इंजीनियरिंग छात्र से शादी की जिद पर अड़ा Jammu का टीचर, PM मोदी के नाम लिखा यह पत्र

चूरू। राजस्थान के चूरू में एक अजीब मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर का सरकारी टीचर चूरू के इंजीनियरिंग छात्र से शादी करने की जिद पर अड़ा है। टीचर अपने परिवार को साथ लेकर शनिवार को चूरू पहुंचा तब मामले का खुलासा हुआ है। यहां आने के बाद टीचर ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया है। ​फिलहाल, वह चूरू के डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती है। टीचर के पास से एक नोट भी मिला है, जो सुप्रीम कोर्ट के जज व पीएम मोदी तक को सम्बोधित करते हुए लिखा गया है।

मां व मौसी के साथ चूरू पहुंचा टीचर

मां व मौसी के साथ चूरू पहुंचा टीचर

जानकारी के अनुसार जम्मू के टीचर के साथ उसकी मां, मौसी आदि चूरू आए हैं। मौसी ने बताया कि दो साल पहले चूरू के इंजीनियरिंग के छात्र व उसके भांजे टीचर की जान पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। फिर दोनों एक दूसरे को शायद पसंद करने लगे थे और शादी तक के वादे करने लगे।

 चूरू के छात्र भी जाकर आया जम्मू

चूरू के छात्र भी जाकर आया जम्मू

चूरू का छात्र उसके भांजे से मिलने से जम्मू भी आया था। कुछ दिन जम्मू रहा था। तब उसे कहा कि दोनों के रिश्ते के बारे में अपने घरवालों को बताया कि नहीं। इसके बाद से उसने आना बंद कर दिया। इधर, महिला भांजा टीचर चूरू के छात्र से मिलने के लिए बेताब हो रहा था। ऐसे में वे उसको लेकर शनिवार को चूरू आ गए।

 मिलने से रोका तो काट ली हाथ की नस

मिलने से रोका तो काट ली हाथ की नस

मौसी ने आरोप लगाया कि उसका भांजा चूरू छात्र के घर उससे मिलने गया तो उसके परिवार ने उन्हें जलील किया, जिसका सदमा भांजा सहन नहीं कर पाया और उसने अपने हाथ की नस काट ली। नस काटने के बाद घायल हुए भांजे को चूरू के डेडराज भरतीया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 चूरू कोतवाली पुलिस पहुंची अस्पताल

चूरू कोतवाली पुलिस पहुंची अस्पताल

डेडराज भरतीया अस्पताल की सूचना पर चूरू कोतवाली पुलिस थाने से एएसआई कृपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस की शुरुआत जांच में जम्मू के युवक के पास से एक नोट भी बरामद हुआ है, जो संभवतया उसने सुसाइड नोट ​के हिसाब से लिखा है।

 क्या लिखा है युवक के पत्र में?

क्या लिखा है युवक के पत्र में?

पुलिस के अनुसार जम्मू के युवक ने इंटरनेशनल कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के जज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारत सरकार के तमाम अफसरों को सम्बोधित करते हुए लिखा है कि चूरू के छात्र को कोई सजा नहीं देना। पत्र में छात्र को उसने स्वीटू लिखकर सम्बोधित किया है। साथ ही लिखा है कि मेरे स्वीटू शादी मत करना, क्योंकि यह मेरी रूह से कभी सहन नहीं होगा। टीचर ने लिखा है कि मैंने बहुत कोशिश की मुझसे अलग मत हो, मगर हर तरफ निराशा हाथ लगी। मैं रो-रोकर थम गया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+