राजस्थान में रहस्यमयी ढंग से पाताल में समा रहा खेत, देखें जमीन धंसने का हैरान करने वाला VIDEO
Jamin dhanse ka video Bikaner Rajasthan: राजस्थान के बीकानेर जिले में बीते पांच दिन से जमीन धंसने का सिलसिला जारी है। जमीन पाताल की ओर समा रहा है। सड़क, पेड़ भी उसी मेंं समाते जा रहे हैं। वजह अभी तक सामने नहीं आई। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

राजस्थान में अचानक जमीन धंस गई। सड़क दो हिस्सों में बंट गई। जमीन धंसने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो बीकानेर की लूणकरणसर तहसील सहजरासर गांव के हैं। सड़क को तोड़कर जमीन धंसी है, जिससे 70 फीट गहरी खाई बन गई।
जानकारी के अनुसार लूणकरणसर इलाक़े के सहजरासर गांव की ढाणी भोपालाराम रोड के लोगों ने देखा कि अचानक जमीन धंस रही है। करीब डेढ़ बीघा का खेत धंसता गया और देखते ही देखते 70 से फीट गहरी खाइर् बन गई।

जहां जमीन धंस रही थी। वहां से सड़क गुजर रही थी, मगर सड़क भी बीच में से दो हिस्सों में बंट गई। सड़क को जमीन में समाते देख ढाणी के लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर तफ्तीश के लिए बीकानेर से जियोलॉजी के एक्सपर्ट्स को बुला लिया गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम राजेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन धंसने वाली जगह को कवर किया। लोगों के वहां जाने पर रोक लगा दी। पुलिस व प्रशासन ने ड्रोन के ज़रिए मौके की वीडियोग्राफ़ी करवाई।
यह भी पढ़ें- फलोदी सट्टा बाजार ने कर दी UP की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान?
मीडिया से बातचीत में किसान ने बताया कि सुबह खेत पर गया तो देखा कि करीब एक बीघा जमीन धंसी हुई है। उबड़-खाबड़ जमीन में कहीं छोटे-छोटे टीले तो कहीं पेड़ टूटकर नीचे धंस गए थे। साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कि यहां से जमीन नीचे चली गई है। रेत होने के कारण कटाव भी साफ नजर आ रहा था। जहां जमीन धंसी है, वहां सड़क एक हिस्सा भी धंस गया है। बड़ी संख्या में पेड़ भी जमीन में दफन हो गए हैं। कई पेड़ों की जड़ें तक बाहर आ गई है।
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर बीकानेर जिला कलक्टर के आदेश पर भू-गर्भ विभाग के सीनियर जिओलॉजिस्ट जीएस शेखावत मौके पर पहुंचे। शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि संभवतया घटनास्थल के आस-पास कभी कोई पुराना कुआं रहा है, जिसके मिट्टी अब अंदर धंसी गई है। कुएं के केंद्र से मिट्टी नीचे जा रही है तो आसपास में भी कटाव आ रहा है।
थानाधिकारी धर्मवीर के अनुसार भू-वैज्ञानिक सर्वे करके गए हैं। किसी के हताहत होने या अन्दर गिरने की कोई ख़बर नहीं है। यह बारानी ज़मीन है। ये किस वजह से धंसी है। इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर लोग अपने हिसाब से अनुमान लगाते देखे गए। यह भी चर्चा रही कि कुछ समय पहले यहां पर बिजली गिरी थी, इस वजह से माना जा रहा है कि ज़मीन धंस गई है। वहीं, किसी का कहना है कि नीचे पानी बहता है, इस वजह से ज़मीन धंसी है।












Click it and Unblock the Notifications