Nimbaram Choudhary : ट्रक चालक का बेटा बिना कोचिंग बना REET Topper, घर पर रहकर की तैयारी
जालोर, 3 नवंबर। सफलता की यह कहानी है निंबाराम चौधरी की। ट्रक चालक का बेटे निंबाराम ने रीट में कमाल कर दिखाया है। पहले ही प्रयास में रीट 2021 टॉपर बन गए। वो भी किसी कोचिंग के घर पर ही तैयारी करके सफलता हासिल की है।

25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी रीट
बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता यानी रीट परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 26 सितम्बर को आयोजित की गई थी। 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने रीट परीक्षा दी थी।
Recommended Video

निंबाराम ने रीट के लेवल-2 में 150 में से 146 अंक
मूलरूप से राजस्थान के जालोर जिले के सायला उपखंड के गांव डाबली निवासी निंबाराम ने रीट के लेवल-2 में 150 में से 146 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। निंबाराम के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं, इसलिए निंबाराम ननिहाल में रहकर 12वीं तक की पढ़ाई की।

निजी स्कूल में पढ़ाता था निंबाराम
निंबाराम का ननिहाल बाड़मेर जिले के सिणधरी के पास है। 12वीं के बाद एमएससी व बीएड की डिग्री के बाद निजी स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया। साथ ही घर पर रहकर सेल्फ स्टडी की। ऑनलाइन क्लासेज भी जॉइन की। निंबाराम अपने परिवार से सरकारी नौकरी लगने वाला पहला शख्स होगा।












Click it and Unblock the Notifications