थानाधिकारी ने कॉल पर शादीशुदा महिला को दोस्ती का प्रस्ताव देकर घर आने को कहा, सुनें वायरल ऑडियो
राजस्थान: जसवंतपुरा SHO ने शादीशुदा महिला को दोस्ती का प्रस्ताव देकर घर आने को कहा, सुनें वायरल ऑडियो
जालोर। राजस्थान पुलिस के एसआई का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। थानाधिकारी एक शादीशुदा महिला से कॉल पर बातचीत कर रहे हैं और उसके सामने दोस्ती का प्रस्ताव रखने के साथ ही उसे अपने घर आने समेत कई बातें कह हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद राजस्थान पुलिस के इस एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है।
Recommended Video

श्याम सिंह चौधरी हैं जालोर एसपी
पूरा मामला राजस्थान के जालोर जिले का है। आरोपी थानाधिकारी का नाम साबिर मोहम्मद है। उप निरीक्षक साबिर मोहम्मद इन दिनों जालोर जिले के जसवंतपुरा पुलिस थाना इंचार्ज पद पर कार्यरत है। वायरल ऑडियो के आधार पर जालोर एसपी श्याम सिंह चौधरी ने साबिर मोहम्मद को निलंबित किया है।

साबिद मोहम्मद, एसआई, जसवंतपुरा थाना इंजार्च
दरअसल ऑडियो जालौर जिले के जसवंतपुरा थाना अधिकारी का है जहां एक महिला से दोस्ती करने के बहाने उसके घर पर दिन में बजरी भिजवाने की आडियो वायरल होने के बाद जालोर जिले के जसवंतपुरा थानाधिकारी उप निरीक्षक साबिर मोहम्मद को जालोर पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह चौधरी ने निलंबित कर दिया है।

घर पर पांच मिनट मिलने आने का प्रस्ताव
बता दें कि पिछले दो दिन से जसवंतपुरा थानाधिकारी एसआई साबिर मोहम्मद की एक महिला के साथ बातचीत की रिकोर्डिंग वायरल हो रही है, जिसमें थानेदार महिला से बातचीत करते हुए उससे दोस्ती का प्रपोज करता है। उसे अकेले में घर पर पांच मिनट के लिए मिलने का प्रस्ताव भी देता है। अलग-अलग दो रिकोर्डिंग वायरल हुई है।

मैं दिन में बजरी भिजवा सकता हूं...
एक रिकोर्डिंग में थानेदार महिला से कहता है कि उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है क्या? बजरी आ गई क्या? इस पर महिला भी बजरी आने की बात स्वीकार करती हुई कहती है कि दिन में नहीं भिजवानी चाहिए थी। इस पर थानेदार रौब झाड़ते हुए कहता है कि मैं तो दिन में भी बजरी भिजवा ही सकता हूं।

जसवंतपुरा थाना इंचार्ज लाइन हाजिर
वायरल ऑडियो सामने आते ही जालोर एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जसवंतपुरा उप निरीक्षक साबिर मोहम्मद को तुरंत लाइन हाजिर करने के साथ ही सोमवार को निलंबन के आदेश जारी किए हैं। उनका मुख्यालय पुलिस लाइन जालोर में किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications